वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में मनाया दीपावली उत्सव

वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में मनाया दीपावली उत्सव

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में मनाया दीपावली उत्सव

मेरठ। दिल्ली-रूडकी बाईपास, डिफेंस एनक्लेव एवं साकेत स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में प्रकाश का पर्व दीपावली बडे हर्ष व उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरि एवं प्रधानाचार्य संजया वालिया ने भगवान गणेश व माता लक्ष्मी  की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य, भाषण, कविता इत्यादि प्रस्तुत किए। कक्षा एक से पांच आठ के बच्चों ने दीवाली के गीतों पर अपना मनमोहक डांस प्रस्तुत किया। स्कूल के हेड बॉय व हेड गर्ल ने दीपावली की महत्ता स्पष्ट करत हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरि ने कहा कि हमे बुराई, अवगुण तथा आलस्य का अंधेर दूर भगाकर चारों और अच्छाई, गुणों का उजाला फैलाना चाहिए।जिससें देश समाज सभी का विकास होगा।उन्होंने कहा कि साथ-साथ हमें स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि स्वच्छ स्थान पर ही लक्ष्मी का आगमन होता है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या संजया वालिया ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहन ाकी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोर्डिनेटर चारू डूडेजा, शैली तिवारी तथा प्रीति बंसल व समस्त अध्यापक गण का योगदान रहा।