पहले चरण में भाजपा की फिल्म फ्लॉप: - अखिलेश यादव 

पहले चरण में भाजपा की फिल्म फ्लॉप: - अखिलेश यादव 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

पहले चरण में भाजपा की फिल्म फ्लॉप: - अखिलेश यादव 

भाजपा की घिसी पिटी कहानी और डायलॉग लोग अब सुनना नहीं चाहते
 
सपा और इंडिया गठबंधन जीतेगा तो किसानों को एमएसपी का अधिकार देगा
मेरठ। शनिवार को हापुड़ रोड स्थित लोहिया नगर के शाकरपुर में मेरठ -हापुड़ लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी प्रत्याशी सुनीता वर्मा के वोट मांगने के लिए  जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है।  बाेले जब हवाएं तेज चलती हुई देख रहा था तो ये गुब्बारा नीचे तक आ रहा था। पश्चिम में ऐसी हवा चली है कि सब पलट दिया। ये पलटने वाली हवा पहले चरण की थी। जो लोग दूसरे दल की फिल्म को फ्लॉप शो बोल रहे थे, पहले दिन पहले चरण में ही उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई। भाजपा की घिसी पिटी कहानी और डायलॉग लोग अब सुनना नहीं चाहते। कोई भी अब उन्हें वोट नहीं देना चाहता।
अखिलेश ने किसानों को साधते हुए कहा, भाजपा के तीन काले कानूनों के खिलाफ पश्चिम के किसान ने धरना दिया। पुलिस किसानों, जवानों के ट्रेक्टर पकड़ लेती थी। लेकिन यहां का किसान डटा रहा। अंत में तीनों काले कानून वापस हुए। आज भी किसान एमएसपी की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार सुन नहीं रही।अखिलेश ने आगे कहा सपा और इंडिया गठबंधन जीतेगा तो किसानों को एमएसपी का अधिकार देगा। जो कहते हैं गरीबी नहीं मिटेगी, जब हमारा किसान खुशहाल होगा तो गरीबी भी मिट जाएगी। सरकार ने किसान, नौजवान को धोखा दिया है वो सरकार बचेगी नहीं।
आगे कहा कि मुझे याद है कि मेरठ के टिकट को लेकर लगातार चर्चा होता रही। हमारे दल ही नहीं बल्कि दूसरे दल में भी मेरठ के टिकट की पूरी चर्चा रही। साथियों के सुझाव पर हमने सुनीता वर्मा को टिकट दिया।
यूपी में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने आगे कहा, इस सरकार ने जो भी परीक्षा कराई सब लीक हुई। पुलिस भर्ती कोई अकेली परीक्षा नहीं जो लीक हुई है। पुलिस परीक्षा का पेपर सरकार ने जबरदस्ती लीक करा दिया। नौजवान परीक्षा रद्द कराने निकल पड़े, सरकार को स्वीकार करना पड़ा और परीक्षा रद्द हुई। 60 लाख छात्र परीक्षा नहीं दे पाए, अगर उनके माता, पिता को भी जोड़ लें तो एक करोड़ अस्सी लाख बनता है। इसे हम 80 लोकसभा से जोड़ें तो हर लोकसभा में भाजपा का दो लाख से ज्यादा वोट कम हुआ है। आज किसान, नौजवान भाजपा के खिलाफ खड़ा है तो भाजपा का सफाया होना तय है। कहा कि भाजपा सरकार नौकरी न देना पड़े इसलिए पेपर ही लीक करा दे रहे हैं। अगर पेपर लीक नहीं होता तो नौजवानों का भविष्य बन जाता। अग्निवीर जैसी आधी अधूरी नौकरी मेरठ का नौजवान स्वीकार नहीं कर सकता। यहां फौज में सबसे ज्यादा युवा जाता है सपा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर जैसी योजना लागू नहीं होगी, पक्की नौकरी फौज में मिलेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ में तो पीएम और सीएम योगी भी आएं हैं। मेरठ से योगी जी इतने घबराएं हुए हैं बार बार मेरठ आ रहे हैं। मेरठ छोड़ना ही नहीं चाहते। अखिलेश ने कहा कि 60लाख का हिसाब आपको समझ आ जाएगा तो आपको यूपी भी छोड़ना पड़ेगा।
अखिलेश ने आगे कहा कि जब जनता ने इनके जुमलों को समझ लिया तो ये नए तरह की गारंटी लाए हैं। ये गारंटी जुमलों से 10 साल लंबी है। जनता से कहा कि आपको जुमले तो पता ही हैं किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, बुनकर भाइयों को खुशहाली के रास्ते पर ले आएंगे। कहा मेरठ में कोई नया कारखाना नहीं लगा, ये धोखा देने आए हैं। इनकी गारंटी से बचिए ये गारंटी नहीं घंटी है। जो बजाने के लिए दी है। ये वो लोग हैं जो कोरोना को ताली, थाली से भगाने आए थे। अखिलेश यादव ने आगे कहा हमें भाजपा की गारंटी नहीं चाहिए, बल्कि बाबा भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान की गारंटी दी है वो चाहिए। वो संविधान हमारे मान, सम्मान की गारंटी, रोजगार का अधिकार देता है। ये चुनाव लोकतंत्र बचाने के साथ संविधान बचाने का भी है।
अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बांड के जरिए भाजपा को घेरा, उन्होंने कहा इस गर्मी में जब भाजपा के लोगों से पूछें कि इस चंदा का हिसाब किताब क्या है तो वो हिसाब बताने को तैयार नहीं है। कहा भाजपा के लोगों से चंदा नहीं मांगा बल्कि ईडी, सीबीआई लगाकर उसे वसूलने का काम किया है। इलेक्टोरल बांड के बारे में भाजपा के लोगों से पूछो तो वो इस गर्मी में इलेक्ट्रॉल मांगने लगते हैं। इससे बचने के लिए झूठे मुकदमे लगा लिए। इलेक्ट्रोरल बांड से भाजपा की बदनामी होने लगी तो इन्होंने विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया।
भाजपा माफियाओं, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों की सबसे बड़ी गोदाम
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो लोग दूसरों को माफिया, भ्रष्टाचारी कहते हैं आज देश में अपराधी, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों की सबसे बड़ी गोदाम भाजपा की है। भाजपा की गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी, यूपी के माफिया हैं। इस सरकार ने दलितों पर झूठे मुकदमे लगाए। दो अप्रैल को सबसे ज्यादा दलितों पर मुकदमे भाजपा ने लगाए थे। भाजपा की पहचान लूट और झूठ की है। सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी भाजपा है। जो परिवार की बात करते हैं हमारे पीडीए परिवार का मुकाबला नहीं कर सकते। क्योंकि पीडीए परिवार सबसे बड़ा परिवार है। इसमें आधी आबादी, पिछड़े, दलित, पीड़ित, दुखी, अगड़े भी हैं।
यूपी पुलिस ने भी अपना रेट बढ़ा लिया
अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वालों ने पुलिस का 100 नंबर भाजपा ने 112 कर दिया तो पुलिस को भी लगा कि हमारा भी रेट बढ़ जाना चाहिए और पुलिस ने अपना रेट बढ़ा लिया। अभी तक हम सुनते, फिल्म में देखते थे कि पुलिस चोर को पकड़ रही है लेकिन यूपी में चोर पुलिस को पकड़ती दिखती है। अखिलेश ने खाकी वर्दी पर कहा कि अभी फौज की नौकरी चार साल की हुई है अगर भाजपा वाले दोबारा आ गए तो यूपी पुलिस भी आउटसोर्स पर चली जाएगी और ये लोग भी तीन साल नौकरी करेंगे। इसके बाद खेत में घूमते दिखेंगे। सेना की तरह पुलिस की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी।
आटा और डाटा फ्री देने की गारंटी
अखिलेश यादव ने कहा कि हम आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे। भाजपा ने आज तक फ्री इलाज के लिए कोई अस्पताल नहीं बनाया, एंबुलेंस सुविधा खत्म कर दी,भाजपा वाले हमारी तरह लैपटॉप नहीं बांट पाएं स्मार्टफोन दिए तो वो चलता ही नहीं है। कहा इस फ्री राशन में पौष्टिकता नहीं है। सपा के घोषणा पत्र में आटा, डाटा दोनों है। कहा भाजपा की नकारात्मक राजनीति को हमें खत्म करना है। अखिलेश ने कहा अपने बूथ की चौकीदारी करना, अपने मतदान के लिए सावधान रहना। कहा भाजपा का खेल आप लोग खत्म कर दोगे, मेरठ मे ंखेल का सामान बनता है उसे हम आगे बढ़ाएंगे लेकिन उससे पहले भाजपा का खेल खत्म करना है। कहा समीकरण में कोई आपका मुकाबला नहीं कर सकता, उनके मन की बातें, समीकरण से बड़ी हमारे बाबा साहेब की गारंटी है। इससे पूर्व रैली को योगेश वर्मा, सुनीता वर्मा, शाहिद मजूंर,रफीक अंसारी , अतुल प्रधान समेत अन्य ने सम्बोधित किया।