रावण की ससुराल में होगा राम का घर प्रवेश - अरुण गोविल

रावण की ससुराल में होगा राम का घर प्रवेश - अरुण गोविल

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

रावण की ससुराल में होगा राम का घर प्रवेश - अरुण गोविल

सरकार ने देश से गरीबी हटाने का काम किया

मेरठ। शनिवार को  सूरजकुंड स्थित  पश्चिम  यूपी भाजपा कार्यालय पर मेरठ हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी मीडिया से बात करते हुए कहा  कि मेरठ की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें मेरठ के लिए चुना है, भाजपा मेरठ सहित प्रदेश की 80 सीटों पर जीत का परचम लहराने को तैयार है, वही भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि अब रावण की ससुराल में राम का घर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह जीत के बाद मेरठ में ही अपना घर बनाएंगे और जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
अरुण गोविल ने कहा कि जनता ने राम जी को तो नहीं देखा है, रामायण में राम का किरदार निभाया था और रावण का अंत किया था। इसी तरह मेरठ में भी वह रावण का अंत कर रावण की ससुराल मेरठ में राम का घर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ और हापुड़ की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है उन्होंने कहा कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर तो भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी ही वही प्रदेश की 80 सीटों पर भी भाजपा परचम लहराएगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। देश की जनता पर उन्हें पूरा भरोसा है कि देश की जनता इस बार भाजपा को 400 पार सीट का तोहफा देगी।
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों की अनदेखी नहीं होती उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है जो गरीबों के लिए फ्री राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना  और अन्य बहुत सी योजनाएं चला रही है, ताकि देश की गरीब जनता को किसी भी प्रकार की परेशानियों को न झेलना पड़े, अरुण गोविल ने कहा कांग्रेस की सरकार में गरीब की कहीं सुनवाई नहीं होती थी। भाजपा सरकार ने देश से गरीबी हटाने का काम किया है, वही उन्होंने कहा कि आज भारत को दुनिया में सम्मान दिया जाता है, उन्होंने कहा कि देश की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश में खुशहाली लाने का काम किया है, उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में जनता खुश है और भाजपा का दिल से समर्थन कर रही है।  इस दौरान सांसद राजेन्द्र अग्रवाल , राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ,डा सरोजनी अग्रवाल, और ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर सहित कमल दत्त शर्मा, विनीत शारदा, गजेंद्र शर्मा आदि भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।