31वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छाए मेरठ के एथलीट 

31वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छाए मेरठ के एथलीट 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

31वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छाए मेरठ के एथलीट 

 मेरठ के खिलाड़ी 16 पदक जीतकर शीर्ष पर रहे 

 मेरठ। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव  अनु कुमार ने बताया कि गाजियाबाद में चल रही 31वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन ऊँची कूद, हुर्डल, स्टीपल चेस व डेकाथलन इवेंट के आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत पदक जीता।
 शनिवार का  दिन मेरठ एथलेटिक्स के लिए ख्याति माथुर ने खास बना दिया जब उन्होंने 1.80मी के साथ नया राज्य कीर्तिमान बनाया।इस प्रकार दो दिवसीय राज्य प्रतियोगिता में मेरठ ने 5 सवर्ण, 7 रजत व 4 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर रहे।जिन खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है वह अब 12 से 15 मई तक रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।मेरठ की तरफ से टीम मैनेजर के रूप में गए श्री सचिन भाटी ने बताया  मेरठ के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
ख्याति माथुर ऊंची कूद 1.80मी (नया मीट रिकॉर्ड)
सनी यादव डेकाथलान 5512 पॉइंट्स
रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :
मानसी चौधरी ऊंची कूद 1.70मी
जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष  आशुतोष भल्ला जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अनुराग गुप्ता एवं उपाध्यक्षअतुल सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को एवं उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाइयां दी हैं।