वार्नर म्यूजिक ने जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ाया

वार्नर म्यूजिक ने जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ाया

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

वार्नर म्यूजिक ने जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ाया

नोएडा। वार्नर म्यूजिक इंडिया ने जेटसिंथेसिस की संगीत और मनोरंजन सहायक कंपनी ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया। दोनों कंपनियों ने वर्ष 2021 में वितरण के लिए एक सौदा किया था, लेकिन इस नए समझौते के अंतर्गत वार्नर म्यूजिक ने जीएमजे में एक रणनीतिक निवेश किया। इस निवेश के बाद वार्नर म्यूजिक इंडिया ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के बोर्ड में शामिल हुआ। इस साझेदारी के बाद वार्नर म्यूजिक इंडिया भारत के स्थानीय म्यूजिक बाजार में सबसे बड़ी कंपनी बनी। वार्नर म्यूजिक के प्रेसिडेंट, इमर्जिंग मार्केट्स अल्फोंसो पेरेज सोटो ने कहा, भारत में हमने विस्तार करते हुए बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। पिछले साल जीएमजे की टीम के साथ काम करके न केवल हमारी पार्टनरशिप मजबूत हुई, बल्कि हमें भारत के मध्य क्षेत्र से अच्छे सपोर्ट आर्टिस्ट भी मिले। भारत दुनिया में सबसे आकर्षक संगीत बाजारों में से एक है, और जीएमजे के साथ यह साझेदारी हमें यहाँ मजबूत स्थिति में ले आई है।

जेटसिंथेसिस के सीईओ एवं फाउंडर राजन नवानी ने कहा, वार्नर म्यूजिक के साथ हमारा सफर बहुत ही उल्लेखनीय है, इसमें कई सफल गठबंधन शामिल हैं। हम भारत में भोजपुरी हरियाणवी, उड़िया, कन्नड़ और गुजराती जैसी स्वदेशी भाषाओं के लिए काम कर रहे हैं इन सभी के बाजारों में पिछले कुछ समय से काफी अच्छी वृद्धि हुई है ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन में वार्नर म्यूजिक का निवेश और हमारे साथ उनका निरंतर सहयोग भारत में क्षेत्रीय संगीत उद्योग के विस्तार को और ज्यादा तेज करेगा। हमारे संयुक्त विजन और ग्राहकों की पसंद को समझने के साथ हमारा उद्देश्य है कि हम संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में फैंस की बढ़ती हुई मांग को पूरा करके इस परिवेश को मजबूत बना सकें। हम अपने इस लंबे सहयोग के और ज्यादा सफल होने के लिए आशान्वित हैं।’’ वार्नर म्यूजिक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर जय मेहता ने कहा, हमारी साझेदारी भारत में बहुत तेजी से बढ़ते हुए कई क्षेत्रों में काफी महत्वपूर्ण पहुँच रखती है इसलिए हम अपने विस्तार में सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली संगीत कंपनी बनने में समर्थ बने हैं। जीएमजे मध्य भारत में पाँच भाषाओं के बाजार में अग्रणी कंपनी है और भारतीय संगीत एवं शो बिजनेस के सबसे बड़े दिग्गजों के साथ काम कर चुकी है यह देश में हमारे विस्तार का एक महत्वपूर्ण क्षण है और हम वार्नर म्यूजिक इंडिया को सभी प्रबुद्ध कलाकारों एवे लेबल्स की पहली पसंद बनाना चाहते हैं।’’ राजकुमार सिंह (सीईओ, ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन) ने कहा, जीएमजे भारत में बाजार की अग्रणी रणनीतियों, रचनात्मकता के विकास और डिजिटल म्यूजिक के परिदृश्य का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। वार्नर म्यूजिक के साथ हमारी पार्टनरशिप आगे बढ़ने से हमें देश की अग्रणी डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी बनने का अपना उद्देश्य पूरा करने में मदद मिलेगी, साथ ही हम प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को आगे भी बढ़ा सकेंगे। हम अपने पार्टनर्स को अपनी कला पर केंद्रित होने में समर्थ बनाएंगे, और उनकी डिजिटल प्रॉपर्टीज का प्रबंधन कर उन्हें फैंस तक पहुँचाने का काम हम संभालेंगे।’’

जीएमजे भोजपुरी, हरियाणवी, उड़िया, कन्नड़ और गुजराती भाषाओं के बाजारों में छाया हुआ है, इसने हाल ही में कन्नड़ और गुजराती भाषाओं में तेज वृद्धि हासिल की है। भोजपुरी की लोकप्रियता भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही है और वार्नर म्यूजिक का यह कदम इसे संगीत बाजार में सबसे बड़े दिग्गज के रूप में स्थापित करेगा। जीएमजे कंटेंट क्रिएशन, इवेंट मैनेजमेंट, इनोवेटिव डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग सॉल्यूशंस, टेक्निकल एनालिटिक्स और लीगल एक्सपर्टाइज सहित अन्य सेवाओं द्वारा कलाकारों और लेबल को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ईकोसिस्टम में 100 से ज्यादा पार्टनर्स और 250 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स शामिल हैं, जो 130,000 से भी ज्यादा ऑडियोविजुअल संगीत कंटेंट में सालाना 100 बिलियन मिनट से अधिक मनोरंजन देते हैं। इसके पार्टनर्स में भोजपुरी सुपरस्टार्स खेसरी लाल यादव, पवन सिंहय हरियाणवी सुपरस्टार रेणुका, सपना चैधरी और साहिल संधुय उड़िया स्टार, मलय मिश्रा और इरा मोहंती जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ सोनू निगम, सलीम मर्चेंट, शान और सुलेमान मर्चेंट जैसे उद्योग के दिग्गज भी शामिल हैं। जीएमजे ट्रेनिंग और प्रोडक्शन पार्टनर्स के साथ भी मिलकर काम करता है। जिनमें टॉप ऑनलाइन संगीत शिक्षण प्लेटफॉर्म आर्टियम अकादमी, राजस्थान-स्थित फिल्म निर्माण कंपनी हरिप्रेम फिल्म्स और म्यूजिक डायरेक्टर्स साहिल संधु (वेस्टर्न बीट्स, हरियाणा) और मलय मिश्रा (बसंता स्टूडियोज, उड़ीसा) शामिल हैं।

हाल के दिनों में, जीएमजे ने हरियाणवी सुपरस्टार सपना चैधरी के ष्जले 2ष् जैसे कंटेंट के साथ आसमान छू लिया। यह यूट्यूब पर 300 मिलियन से ज्यादा बार देखे जाने वाले सबसे तेज संगीत वीडियो में से एक बन गया है। साथ ही 90 दिनों में भारत में 15 मिलियन से भी ज्यादा इंस्टाग्राम रील्स तक पहुंच गया है। शिवानी सिंह के सेंट गमकौवा वीडियो को केवल छह महीनों में 700 मिलियन से भी ज्यादा यूट्यूब व्यूज मिले है। जीएमजे के शुरुआती निवेशक गिरी डिजिटल का इसमें निवेश जारी है।