महिला शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन

महिला शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

महिला शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन

 मेरठ। नेहरू युवा केंद्र द्वारा मेरठ कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय से भामाशाह मैदान में महिला शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया।  जिसमें 25 महिलाओं व युवतियों ने प्रतिभाग किया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर मंत्री, डौली प्रभात गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष, रूचि गर्ग, अतिथि श्री राम पब्लिक स्कूल के ट्रस्टी, अश्विनी व बूंद फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक, रवि कुमार ने हरी झंडी दिखाकर 500 मीटर महिला शक्ति फिटनेस दौड़ का शुभारंभ किया।
 कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम सदस्य, प्रिंस अग्रवाल ने करते हुए कार्यक्रम के विषय में बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से महिलाओं को फिट रहने का संदेश देना है। डौली प्रभात गुप्ता ने महिलाओं व युवतियों को राष्ट्र की शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर व विकसित राष्ट्र का निर्माण महिलाओं व युवतियों के सहयोग से ही संभव और वह फिट हैं तो देश फिट है। रुचि गर्ग ने महिलाओं व युवतियों को दिनचर्या में योग व व्यायाम कर फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया। अश्विन ने महिला शक्ति को अद्भुत शक्ति कहते हुए उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। रवि कुमार ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से कई ज्यादा हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित कर रही हैं। इनकी फिटनेस से देश की फिटनेस है। दौड़ में युवती वर्ग में प्रथम स्थान आलिया, द्वितीय स्थान अलिमा व तृतीय स्थान अलीशा और महिला वर्ग में प्रथम स्थान भावना, द्वितीय स्थान बीना और तृतीय स्थान मीना ने प्राप्त किया। उक्त विजेताओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण - पत्र, टी-शर्ट, कैप, मग, तिरंगा कलाई बैंड व विकसित भारत कैलेंडर और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण - पत्र व विकसित भारत कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका दीपा, शेखर चंद्र खुल्बे, मो. शान, दीपिका सिंह, आयुषी राजोरिया, वंशिका, राहुल रंजन, दीपांशु कश्यप, आदि का विशेष योगदान रहा।