-देश में फैलाई जा रही नफरत और डरः राहुल गांधी

-देश में फैलाई जा रही नफरत और डरः राहुल गांधी

महंगाई के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का हल्लाबोल

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

देश में फैलाई जा रही नफरत और डरः राहुल गांधी
 राहुल ने साधा दो उद्योगपतियों पर निशाना
नई दिल्ली (एजेंसी)।
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में नफरत पैदा कर रही है। भाजपा सरकार आने के बाद से देश में नफरत लगाता बढ़ी जा रही है।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। नफरत इसलिए फैलाई जा रही है क्योंकि कुछ लोगों को अपने भविष्य को लेकर डर है। उन्होंने कहा कि नफरत और डर का फायदा हिंदुस्तान के दो उद्योगपति उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में दो हिंदुस्तान बन गए हैं एक गरीबों और दलियों का और दूसरा अरबपतियों का।  
राहुल गांधी ने कहा, मुझे ईडी ने 55 घंटे बिठाया। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा। क्योंकि ये देश संविधान है। ये देश इस देश की जनता की आवाज है। यह देश इस देश की जनता का भविष्य है। यह देश दो उद्योगपतियों का नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, देश में महंगाई और देश का पूरा का पूरा धन दो उद्योगपतियों के हाथ में है। ये दो उद्योगपति 24 घंटे नरेंद्र मोदी के लिए काम करते हैं। नरेंद्र मोदी भी इन दोनों उद्योगपतियों के लिए 24 घंटे काम करते हैं।  नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन दो उद्योगपतियों के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हाे सकते।
उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा फायदा सिर्फ दो उद्योपति उठा रहे हैं। मीडिया देश के लोगों को डराती है। तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। सरकार पर भी इन्हीं का कंट्रोल है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार संवैधानिक मूल्यों को खत्म करने में लगी है। अशोक गहलोत ने कहा कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करते थे काला धन लेकर आऊंगा, महंगाई खत्म करूंगा, 2 करोड़ रोजगार दूंगा लेकिन अब क्या ही कहा जाए।
अशोक गहलोत ने कहा कि ये लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। ईडी, सीबीआई और आईटी का दुरुपयोग कर रहे हैं। देश में इन लोगों ने आतंक मचा रखा है। लेकिन अंतिम जीत सत्य की होगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोले ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसी भी बात पर चर्चा करने को तैयार नहीं है। किसी भी बात का जवाब देने को तैयार नहीं है। यह गूंगे, बहरों और अंधो की सरकार है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "हमारी पार्टी के सिपाहियों ने जिस जोश के साथ रामलीला मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, उससे पता चलता है अब दिल्ली दूर नहीं।"
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, "हमारे सामने एक और लड़ाई है कि किस रास्ते पर देश चलेगा। देश और कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है। आंबेडकर का संविधान गलत हाथों में चला जाए तो देश कहां चला जाएगा। आज हमारे सामने यह चुनौती है कि हम जोड़ने की संस्कृति को कैसे बचाए रखें, जीवित रखें।"
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "हम लगभग एक साल से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भी महंगाई पर विशाल रैली है। जनता को सबसे ज्यादा चिंता महंगाई की है। खाद्य पदार्थों पर जिस तरह से जीएसटी लगाई गई है, उससे महंगाई बढ़ी है। महंगाई के साथ बेरोजगारी भी बढ़ रही है।"