हमने खून पसीने से बनाई कांग्रेसः आजाद

हमने खून पसीने से बनाई कांग्रेसः आजाद

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

हमने खून पसीने से बनाई कांग्रेसः आजाद

 बोले-  कंप्यूटर-ट्वीट और मैसेज से नहीं बनी पार्टी
जम्मू (एजेंसी)।
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपने नए राजनीतिक करिअर की शुरुआत करने के लिए जम्मू पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमने खून-पसीने से बनाया है। यह ट्विटर और कंप्यूटर से नहीं बनी है। साथ ही उन्होंने नई पार्टी बनाने का एलान भी किया। हालांकि पार्टी का नाम तय नहीं हुआ, लेकिन आजाद ने कहा कि हिंदुस्तानी भाषा में होगा नाम।
रविवार को सैनिक फार्म, सैनिक कालोनी में हो रही जनसभा आजाद का शक्ति प्रदर्शन अग्निपरीक्षा की तरह होगा। इसमें लोगों की भीड़ जुटाकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अपनी मजबूती का संदेश देने की कोशिश की जा रही है।
आजाद इसी मंच से नई राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने गृह स्थल जम्मू में आजाद पहली बार किसी जनसभा में पहुंचे थे। इसी जगह पर पिछले साल कांग्रेस के जी-23 समूह की जनसभा हुई थी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद सुबह करीब 10.35 बजे के करीब सतवारी एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां प्रदेश भर के विभिन्न इलाकों से आए नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह अपने निवास स्थान गांधीनगर पहुंचे।
जनसभा में आजाद को सुनने के लिए सुबह से ही आयोजन स्थल पर लोग पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व मंत्री, विधायक, एमएलसी, डीडीसी, बीडीसी सदस्यों सहित हजारों नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।
आजाद समर्थक पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि नबी अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस जनसभा पर अन्य राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं।