कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपाः अखिलेश यादव

कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपाः अखिलेश यादव

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा

कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपाः अखिलेश यादव
अहमदाबाद (एजेंसी)।
 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष के नेताओं पर हो रही सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस समय पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीति पर काम कर रही है। अगर आज कांग्रेस जमीन पर पहुंच गई है तो कल भाजपा भी जमीन पर पहुंच जाएगी।
अखिलेश यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर पर हुई सीबीआई की छापेमारी पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को कांग्रेस के समय भी इस तरह के हालात का सामना करना पड़ता था और अब भाजपा भी यही काम कर रही है। भाजपा का हश्र कांग्रेस जैसा ही होगा।
अखिलेश यादव अहमदाबाद दौरे पर हैं। यूपी के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा का रास्ता दिखाया था अब देश में बुलडोजर राज चल रहा है।