कुख्यात सुशील फौजी पर लगा गैंगस्टर

कुख्यात सुशील फौजी पर लगा गैंगस्टर

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा

कुख्यात सुशील फौजी पर लगा गैंगस्टर

अकूत संपत्ति को जल्द जब्त करेगी पुलिस
मेरठ।  अपराधियों पर लगाम कसने के लिये पुलिस  प्रशासन की डंडा जारी है। अब कुख्यात बदमाश बदमाश सुशील फौजी सहित 2 अन्य लोगों नितिन व विकास मलिक  पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है। रंगदारी, जान से मारने की धमकी और सरकारी जमीन कब्जाने सहित अन्य मामलों में सुशील फौजी पर 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 25 हजार के इनामी सुशील फौजी की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पिछले दिनों सुशील ने खुद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसकी संपत्ति को भी पुलिस तलाश रही है।
गैंगस्टर लगने के बाद अब पुलिस प्रशासन की मदद से सुशील फौजी की संपत्तियों का विवरण इकट़्ठा करेगी। इसके बाद इसके अवैध तरीके से बनाई गई सारी संपत्ति को पुलिस जब्त करेगी। 14 ए के तहत पुलिस द्वारा सुशील फौजी की संपत्तियों का जब्तीकरण होगा। सुशील की संपत्ति का डेटा जुटाना शुरू कर दिया है।
सुशील फौजी पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप है। साथ ही भदौड़ा गांव निवासी इमरान नामक व्यक्ति ने एसएसपी से शिकायत की थी कि सुशील फौजी उससे रंगदारी मांग रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर मुकदमा भी दर्ज है।
बता दें कि जनवरी 2023 में ही सुशील फौजी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस शातिर अपराधी सुशील फौजी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। लगातार दबिश दे रही थी। सुशील ने खुद कोर्ट में अचानक आत्मसमर्पण कर दिया। सुशील फौजी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। अब वो जेल में है।
एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि सुशील फौजी थाना रोहटा क्षेत्र गांव भदौड़ा का रहने वाला है पहले 11 मुकदमे चल रहे थे। अब थाना रोहटा में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सुशील फौजी के साथ ही नितिन उर्फ कल्लू कबाड़ी, विकास मलिक तीनों पर गैंगस्टर लगाई गई है। 14 ए के तहत संपत्ति का जब्तीकरण भी होगा।