युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 21 वार

युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 21 वार

युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 21 वार

 


 दिल्ली में दिल दहला देने वाला मर्डर

 युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 21 वार
 बुआ के घर बुलंदशहर से दबोचा गया आरोपी साहिल
नई दिल्ली (एजेंसी)।
दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है, गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई।
पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई। नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे, लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था। इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा। आरोपी ने साक्षी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी लड़की को पत्थर पटककर कुचल दिया।


बुआ के घर से दबोचा गया साहिल

नई दिल्ली। साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि साक्षी ने कई दिनों से उससे बात करनी बंद कर दी थी। आरोपित मोहम्मद साहिल(20) शाहबाद डेयरी इलाके में ही रहता है और  मैकेनिक का काम करता है। साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल बुलंदशहर में रहने वाली बुआ के घर चला गया था। इसके मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को पता लग गया था। वहां जाकर उनसे अपनी मां को फोन कर बताया कि वह बुआ के पास पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।



स्वाति मालीवाल ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक नाबालिग मासूम लड़की को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।
मां ने कहा- जल्द घर आने वाली थी बेटी
मां ने बताया कि हत्या से पहले दिन में करीब डेढ बजे मेरी बात हुई थी। उसने कहा था की नीतू के दो छोटे बच्चे हैं जिनमें से एक का आज बर्थडे है तो उसका बर्थडे मनाना है। मैंने उसे घर आने को कहा तो उसने कहा कि नीतू के पति जेल में हैं जैसे ही वो छूटकर आ जाएंगे तो मैं आ जाऊंगी। मां ने बताया कि उसे साहिल के बारे में कुछ भी नहीं पता है। पीड़िता की मां ने कहा कि मैं चाहती हूं कि साहिल को फांसी की सजा हो।

पिता बोले- वकील बनना चाहती थी बेटी
मृतका के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया मेरी बेटी पढ़ लिखकर वकील बनना चाहती थी। लेकिन साहिल ने मेरी बेटी को बेहरमी से मार डाला। उसे जल्द जल्द से फांसी पर चढ़ाया जाए