लूट की योजना से पूर्व बदमाश गिरफ्तार 

लूट की योजना से पूर्व बदमाश गिरफ्तार 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा

लूट की योजना से पूर्व बदमाश गिरफ्तार 

 मेरठ। थाना गंगानगर पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से तमंचा.कारतूस, नाईट्रोजन गैस सिलेंड़र, एलपीजी गैस सिलेंड़र, गैस कटर व मिनी लोड़र बरामद किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश मेंं जुटी है। 

      थाना प्रभारी गंगा नगर ने बताया कि पुलिस द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान सीएनजी से बीएनजी वाले रास्ते पर अभियुक्त अनीस पुत्र खुर्शीद निवासी सिनेमा हॉल वाली गली तारापुरी 1 तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 गैस सिलेंडर छोटा 1 गैस सिलेंडर बड़ा नाईट्रोजन गैस वाला, गैस कटर,1 मिनी लोड़र नम्बर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अपने सह अभियुक्तो के साथ मिलकर लूट, डकैती करने के फिराक में था।  फरार चल रहे फुरकान व फु करान की तालश की जा रही है।