गरीबी के कारण पीछे छूटे साथियों को आगे बढ़ाएं: असीम अरुण 

गरीबी के कारण पीछे छूटे साथियों को आगे बढ़ाएं: असीम अरुण 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा ।

 गरीबी के कारण पीछे छूटे साथियों को आगे बढ़ाएं: असीम अरुण 

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अप्लाइड साइंस प्रेक्षागृह में भव्य स्वागत

मेरठ 11 अगस्त। अनुसूचित जाति वर्ग की ओर से समाज कल्याण, अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अप्लाइड साइंस प्रेक्षागृह में भव्य स्वागत किया गया। असीम अरुण को बाबा साहब का चित्र, गुरु रविदास का चित्र, महर्षि वाल्मीकि का चित्र,   पटका व माला व पगडी पहनाकर, गुलदस्ता, तलवार भेंटकर स्वागत किया गया।

जतिन लिसाड़ी ने चांदी का मुकुट व बिजेंद्र सागर ने तलवार भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ चरण सिंह की लिसाड़ी ने की संचालन युवा मोर्चा महानगर महामंत्री विनोद जाटव जाहिदपुर ने किया।

 इस अवसर पर खचाखच भरे सभागार को संबोधित करते हुए असीम अरुण कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलकर समाज का कल्याण हो रहा है। योगी सरकार की सभी योजनाएं गरीबों वंचितों को समर्पित है।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सामाजिक न्याय के ढांचा प्रदान किया। गरीब व अन्य कारणों से पीछे रह गए भाइयों बहनों को यह सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हम सब का भी दायित्व है कि हम भी उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करें। जरूरतमंदों को पेंशन मिले इसकी चिंता हम सभी को करनी है। योगी सरकार ने उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं को उद्योग लगाने बड़े व्यापार करने का काम किया है। एक करोड़ तक का ऋण दिया जा रहा है। मातादीन बाल्मीकि के योगदान को उचित स्मृति तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की शिक्षा का अधिकार है परंतु कुछ निजी शिक्षण संस्थाएं अभी लागू नहीं कर रही हैं  उन्हें लागू कराने का प्रयास किया।

 विधायक अमित अग्रवाल ने कहा की डॉ अंबेडकर द्वारा दिए गए मूल मंत्र शिक्षित बनो किस दिशा में हम सबको कार्य करना चाहिए। गरीब छात्रों की आर्थिक व मानसिक मदद करनी चाहिए। अध्यक्षता करते डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा भाजपा दलितों की हितैषी है। डॉ अम्बेडकर का सम्मान केवल भाजपा ने ही किया। डॉ लिसाड़ी ने समाज कल्याण मंत्री से मांग की छात्रवृत्ति  शुल्क प्रतिपूर्ति में विशेष ध्यान दिया जाए। डॉ रवि प्रकाश ने  कहा असीम अरुण भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त प्राप्त कर समाज सेवा हेतु राजनीतिक क्षेत्र में आए हैं यह उनकी बड़ी तपस्या का उदाहरण है। राजकुमार सोनकर ने कहा कि हम सब का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रो को प्राप्त हो।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनय विरालिया ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम स्थल पर आने से पहले मंत्री असीम अरुण ने कचहरी स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी हस्तिनापुर बिजेन्द्र लोहरे, गोविंद सोनकर, डॉ मनोज जाटव, डॉ सतेंद्र अशोक, विमला जाटव, कैलाश भारती, राजेंद्र प्रेमी, विजय सोनकर अरुण मचल, वीशू गहलोत, श्याम लोमस, प्रशान्त सूर्यवंशी, विश्वजीत सोनकर, विजय सोनकर, अमरीश कोरी, विजेंद्र सागर , ज्योति बाल्मीकि, संदीप खटीक, मण्डल अध्यक्ष विशाल कनौजिया, नेम पाल गौतम, अभिषेक मौर्य, धर्म सिंह एडवोकेट, रजत कुमार, सतीश दलित, सीमा जाटव, रविंद्र गोलाबड़, राज कुमार वर्मा, हरीश ठेकेदार, रविंद्र सरायकाजी, आनंद जाटव एडवोकेट, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।