अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान जोरों पर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए बिगुल फूंका

अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान जोरों पर  नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए बिगुल फूंका

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान जोरों पर

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए बिगुल फूंका

मेरठ । अपना दल (एस) द्वारा आज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के माधवपुरम में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी में नए लोगों को पार्टी की नीतियों सिद्धांतों के जरिए जोड़ा गया साथ ही साथ आगामी नगर निकाय चुनाव की भी तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई है आज विधानसभा उपाध्यक्ष फौलाद कुरैशी के द्वारा सक्रिय सदस्य बनने वालों में नितिन गुप्ता, जावेद मेवाती, अनिल अग्रवाल, सम्मी खान, सतीश कुशवाहा, अंकित भटनागर, चांदनी, सुषमा सक्सेना आदि रहे।
    सदस्यता अभियान की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार द्वारा की गई साथ में प्रदेश सचिव विधि मंच कृपाल सिंह, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच वीरेंद्र चौधरी, जिला महासचिव रविन्द्र कुमार, जिला महासचिव बलीचंद पाल आदि पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।