बंद मकान में लाखों की चोरी 

बंद मकान में लाखों की चोरी 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

बंद मकान में लाखों की चोरी 

मेरठ। पुलिस की चुनाव डयूटी लगने से चोरी की पौ बारह हो गयी है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बंद मकान पर धावा बोलकर वहां से सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हाे गये । चोरी का पता सोमवार की दोपहर को चला परिवार के सदस्य मकान में पहुंचे। सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।   भाजपा नेताओं ने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की, वही 24 से 48 घंटे में घटना का खुलासा न होने पर अधिकारियों से शिकायत की बात कही है, पुलिस ने जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
नेहरू नगर की रहने वाली ममता पत्नी लालेराम रविवार को अपने परिवार के लोगों के साथ मकान के ताले लगाकर रिश्तेदारी गई थी। रविवार को ममता और उनका परिवार रिश्तेदारी में ही रुक गए थे सोमवार को करीब 2:30 बजे जब ममता और उनका परिवार घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। परिवार के लोगों ने घर में पहुंच कर देखा तो घर का सभी सामान इधर उधर पड़ा हुआ था। इसके बाद पता चला कि चोरों ने घर में रखी नगदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। ममता के परिवार वालों द्वारा घटना की जानकारी भाजपा नेता अंकित चौधरी को दी गई भाजपा नेता अंकित चौधरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुचे, और सिविल लाइन थाना प्रभारी को घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने पर फूलबाग कॉलोनी चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया।
चौकी इंचार्ज ने भाजपा नेताओं को समझाकर शांत किया। वही भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर पुलिस चोरी का 24 से 48 घंटे में खुलासा नहीं करती है तो वही मामले की शिकायत अधिकारियों से करेंगे पुलिस ने भाजपा नेताओं को जल्द चोरी के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इस दौरान भाजपा के सौरभ पंडित, गौरव गुप्ता, तनु कश्यप, कपिल आदि मौजूद रहे।