हम अर्जुन बनकर लड़ रहे हैं, 2024 के चुनाव में विरोधियों को उखाड़ फेंकेंगे

हम अर्जुन बनकर लड़ रहे हैं, 2024 के चुनाव में विरोधियों को उखाड़ फेंकेंगे

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा 

हम अर्जुन बनकर लड़ रहे हैं, 2024 के चुनाव में विरोधियों

को उखाड़ फेंकेंगे

  कांग्रेस के प्रांतीय सममेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय   
मेरठ।   गुरूवार को  कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  अपनी तुलना महाभारत के  अभिमन्यु  से करते हुए अजय राय ने कहा कि अकोभिमन्यु को पता था वो बच नहीं पाएगा, फिर भी वो अत्याचारियों, अन्यायियों से लड़ा और शहीद हो गया। आपको भरोसा दिलाता हूं, कि 2024 के चुनाव में विरोधियों को हर जिले से उखाड़ फेंकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभिमन्यु बनना सबके बस की बात नहीं है। हम सब पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। आज हम अर्जुन की भूमिका में है। इसका परिणाम 2024 में देखिएगा। 
भाजपा के मेरी माटी अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ देश के जाबांज शहीद होते हैं, उसी दिन देश के पीएम फूलमाला से अपना स्वागत अभिनंदन कराते हैं। शहीदों के घर से उनकी मिट्टी कलश दिखाकर मांगी जाती है। यह दोहरा चरित्र अब हिंदुस्तान के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिंदुस्तान के लोगों को शहीद के घर की मिट्टी माथे पर लगाने वाला व्यक्ति चाहिए। आज प्रदेश की जनता जान चुकी है, उसे शहीदों के परिजनों का चरण वंदन करने वाला, उनका सम्मान करने वाला चाहिए।
 
कहा कि हम सब सनातनी हैं, अपने सनातन धर्म का पालन कर रहे हैं। 2014 में जब मोदी  आए तो क्या नारा लगा हर हर... इसके आगे मैं नहीं बोलूंगा। हर हर महादेव रहा है वही रहेगा। हम सब सनातन धर्मी हैं। पीएम मोदी ने गठबंधन को भारत की आस्था पर चोट बताया इस पर अजय राय ने कहा कि मोदी जी क्या अकेले लड़ रहे हैं। 38 दल हैं उनके साथ। हमारे साथ तो 25,26 दल है। ये गठबंधन भारत के साथ खड़ा इंडिया है। जो मजबूती से आगे बढ़ेगा। कहा कि हमारी यूपी में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है, कितनी पर लड़ना है यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। आगे कहा कि सेवादल एकजुट रहेगा तभी आरएसएस को उखाड़ सकता है।