सुभारती विश्वविद्यालय के 14 छात्रों को मैप माय इंडिया में मिली नौकरी

 सुभारती विश्वविद्यालय के 14 छात्रों को मैप माय इंडिया में  मिली नौकरी

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

सुभारती विश्वविद्यालय के 14 छात्रों को मैप माय इंडिया में

मिली नौकरी


मेरठ
। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति विभाग द्वारा नियुक्ति सत्र का आयोजन किया गया। नियुक्ति सत्र में डिजिटल मैपिंग एवं जीआईएस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कार्य करने वाली भारत की अग्रणी कंपनी मैप माय इंडिया ने सुभारती विश्वविद्यालय के बीटेक सीएस एवं बीटेक सिविल के 14 विद्यार्थियों की योग्यता एवं गुणवत्ता से प्रभावित होकर उन्हें अपनी कंपनी में नौकरी प्रदान की।

कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के.थपलियाल ने चयनित छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि सुभारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की योग्यता एवं गुणवत्ता से प्रभावित होकर मैप माय इंडिया ने नौकरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों हेतु रोजगार परक कोर्स संचालित करके उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को योग्य बनाकर उन्हें देश सेवा हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने चयनित होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय प्रमुखता के साथ विद्यार्थियों के लिये रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता की भावना से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों को कौशल विकास में निपुण बनाया जा रहा हैं। उन्होंने नौकरी पाने वाले सभी विद्यार्थियों को मंगलकामनाएं दी।

विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति विभाग के निदेशक अमित कुमार वर्मा ने बताया कि मैप माय इंडिया कंपनी द्वारा छात्रों के विभिन्न स्तर पर मूल्यांकन पश्चात कंपनी ने सुभारती विश्वविद्यालय के बीटेक सीएस एवं बीटेक सिविल के  14 छात्रों का चयन किया। उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने छात्रों के अनुशासन एवं तकनीकी ज्ञान की सराहना की। साथ ही छात्रों की गुणवत्ता से प्रभावित होकर कंपनी ने भविष्य में अन्य पदों के लिए पुनः नियुक्ति देने का आश्वासन दिया।