शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे होगी ईद उल अजहा की नमाज

शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे होगी ईद उल अजहा की नमाज

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा ।

ईद उल अजहा आज

 शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे होगी ईद उल अजहा की नमाज

खुले में कुर्बानी न करने व अफवाहो पर  ध्यान ने देने की अपील की गयी 
मेरठ। ईद उल अजहा मेरठ समेत पूरे देश में मनायी जाएगी। मेरठ में शाही ईदगाह में आज सुबह सात बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है।नायब शहर काजी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि खुले में कुर्बानीन न करे, घरों में कुर्बानी करे। अफवाहों पर ध्यान न  देते हुए सौहार्द पूर्ण ईद का त्यौहार शांति से मनाए। 
नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन ने बताया ईद उल अजहा का त्यौहार तीन दिन तक चलेगा। नायब शहर काजी ने बताया कुर्बानी करने वाले लोग कुर्बानी करने के बाद बाज़ारों में खून से लथपथ कपड़ों को पहनकर ना निकलें। इससे दूसरे धर्म के लोगों को तकलीफ हो सकती है। वैसे भी मज़हबे इस्लाम किसी को तकलीफ देने की इजाजत नहीं देता।  ईद को देखते हुए  निगम की ओर से व्यवस्थाओं को दूरूस्त रखने के लिए नगरायुक्त अमित कुमार ने दिए है।  के तीनों दिन पानी, बिजली और सफाई की पूर्ण व्यवस्था रहेगी। वही ईद को लेकर शहर के बाजार रात भर गुलजार रहे।