राम जन्मभूमि आंदोलन के मामले में सुनील भराला बरी

राम जन्मभूमि आंदोलन के मामले में सुनील भराला बरी

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

राम जन्मभूमि आंदोलन के मामले में सुनील भराला बरी

मेरठ। 27 साल तक चले राम जन्मभूमि आंदोलन के मुकदमे में अब भाजपा नेता और श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला बाइज्जत बरी हो गए हैं।

27 वर्ष तक लगातार राम जन्मभूमि आंदोलन मुकदमे की पैरवी कर रहे वरिष्ठ रीज अधिवक्ता रूपचंद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि पंडित सुनील भराला सहित सैकड़ों व्यक्तियों को उक्त मुकदमें में नामजद किया गया था, जिसमें राम जांच में जन्मभूमि आंदोलन के समय राष्ट्रीय स्तर जिले में पर जिलों में धरने-प्रदर्शन हुए थे। ऐसे में जिलाधिकारी मुख्यालय पर हजारों की संख्या में भाजयुमो के तत्कालीन नेता व पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद सुनील भराला के नेतृत्व में आंदोलन की अगुवाई में भीड़ अनियंत्रित हो गई थी। इस कारण से जिलाधिकारी मुख्यालय पर जमकर डी लाठीचार्ज और तोड़फोड़ हो गई थी। सुनील भराला सहित दर्जनों लोग गिरफ्तार हो गए थे सैकड़ों लोग नामजद किया गया था।

जनपद की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चारों तरफ छापे मारे गए थे और सुनील भराला को जेल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब न्यायालय के द्वारा सुनील भराला सहित सभी कार्यकर्ताओं को ससम्मान मुकदमे से दोषमुक्त किया गया है। इस खबर से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। न्यायालय पर विश्वास जताते ■ हो गए थे और सैकड़ों को नामजद कर हुए सभी कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त दिया गया था।