सोने से पहले बना लें ये छोटी सी आदत, पाचन से लेकर शुगर तक इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

sleep-habit-sugar-diabetes-health

सोने से पहले बना लें ये छोटी सी आदत, पाचन से लेकर शुगर तक इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

नई दिल्ली। पिछले कुछ वर्षों के डेटा उठाकर देखें तो साफ पता चलता है कि तेजी से बढ़ रही कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी एक प्रमुख कारण रही है। हम क्या खाते हैं, किस तरह का जीवन जीते हैं, 

नई दिल्ली। पिछले कुछ वर्षों के डेटा उठाकर देखें तो साफ पता चलता है कि तेजी से बढ़ रही कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी एक प्रमुख कारण रही है। हम क्या खाते हैं, किस तरह का जीवन जीते हैं, इन सबका सीधा असर हमारी सेहत को प्रभावित करता है। यही कारण है कि डॉक्टर्स सभी लोगों को दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की सलाह देते हैं। अगर इसपर ध्यान दे दिया जाए तो दावा किया जाता रहा है कि आधे से ज्यादा बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

स्वस्थ शरीर की इच्छा रखने वालों के लिए सुबह जागने के बाद से लेकर रात में सोने से पहले तक की आदतों को ठीक रखने पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो डिनर के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं? अगर हां तो तुरंत इस आदत को सुधार लीजिए, यह कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। विशेषतौर पर डायबिटीज और हृदय रोगों की बढ़ती समस्याओं के लिए इसे एक कारक के तौर पर देखा जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सोने से पहले 10 मिनट की वॉक करने की आदत आपको कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद कर सकती है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

रात के खाने के बाद टहलने की आदत इम्युनिटी सिस्टम को ठीक रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी है। प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रहने से कई प्रकार की बीमारियों और संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। कोरोना जैसे संक्रमण से बचाव के लिए भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने वाले उपाय करते रहने का सलाह देते हैं। अगर पार्क में न जा सकें तो छत पर ही रोजाना सोने से पहले वॉक की आदत जरूर बनाएं।

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनके लिए डॉक्टर्स रोजाना वॉक करने को जरूरी अभ्यास मानते हैं। कैलोरी को बर्न करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में इस आदत से लाभ मिल सकता है। भोजन के 30 मिनट बाद ब्लड शुगर स्पाइक शुरू होता है, हालांकि अगर आप रात के खाने के बाद टहलने जाते हैं तो शरीर द्वारा कुछ ग्लूकोज का उपयोग हो जाता है जिससे कि डायबिटीज के बढ़ने का खतरा कम होता है।

नींद की समस्या, कई तरह की बीमारियों का कारण बनती है। डॉक्टर्स सभी लोगों को रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद लेने की सलाह देते हैं। यदि आप भी नींद की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए हर रोज रात में सोने से पहले कम से कम 10 मिनट वॉक करने की आदत बनाइए, इससे नींद विकारों को दूर करने में लाभ मिल सकता है। सोने से पहले वॉक करने की आदत नींद की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करती है जिससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

रात में सोने से पहले वॉक करने से आपके शरीर को अधिक गैस्ट्रिक एंजाइम का उत्पादन करने की अनुमति मिलती है, इससे पाचन ठीक रहता है और भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी लाभ मिलता है। यह छोटी सी आदत हमारे पाचन में सुधार करने जैसे पेट फूलने, कब्ज और अपच को कम करता है। पेट से संबंधित कई प्रकार की अन्य समस्याओं से राहत पाने और स्वास्थ्य को बेहतर रखने में इस आदत के लाभ हो सकते हैं।