साहब ! महिला सफाई कर्मचारी ने कर दिया मेरा आपरेशन 

साहब ! महिला सफाई कर्मचारी ने कर दिया मेरा आपरेशन 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा

साहब ! महिला सफाई कर्मचारी ने कर दिया मेरा आपरेशन 

 डीएम से महिला ने जिला महिलाअस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही के लगाए आरोप 

 मेरठ।  गंगा नगर की एक महिला ने डीएम से शिकायत करते हुए जिला महिलाअस्पताल पर आरोप लगाया है। कि चिकित्सकों के बजाय उपका आपरेशन वहां के सफाई कर्मचारी ने कर दिया। इसके कारण उसकी तबियत खराब हो गयीहै। अधिक रक्त बहने के कारण उसे कमजोरी हो गयीहै। इसका असर उनके दोनो नवजातों पर पड रहा है। इस मामले में डीएम ने जांच करने के आदेश जारी किए है। 

 डीएम कार्यार्यल पहुंची महिला रजनी ने बताया कि 26 दिसम्बर को उसे जिला महिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां उसने दो जुडवा बच्चों को जन्म दिया था। उसने आरोप लगाया कि उसका आपरेशन चिकित्सक के द्वारा न करके  महिला सफाई कर्मी ने कर दिया। इसके कारण उसके रक्त अधिक बहने के कारण उसे कमजोरी आ गयी है। उनसे आरोप लगाया उसके टॉके भी ठीक से नहीं लगाए है। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को जांच के आदेश जारी कर दिया। वहीं इस मामले में जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा संजीव कुमार त्यागी का कहना है। महिला का आपरेशन  दो महिला चिकित्सक अंजली सिंह व सविता वशिष्ठ ने किया था। उसके दोनो बच्चे पूरी तरह तदरूस्त है।  महिला की दुबारा जांच करायी गयी तभी भी सही पायी गयी। उन्होनें इस बात के आरोप का दरकिनार कर दिया है कि सफाई कर्मी ने उसका आपरेशन किया है। उन्होंन बताया महिला का आपरेशन महिला चिकितसकों ने किया था। वहां की गदंगी का सफाई कर्मी ने साफ किया था। फिर भी उन्होनें इस मामले में  दो सदस्यीय चिकित्सकों की जांच बैठा दी है। महिलाओं को मेडिन्कल कालेज के जांच कराने के लिये भेजा गया है। जिससे वह सन्तुष्टï हो सके।