अमिताभ बच्चन की हुई एंजियोप्लास्टी

अमिताभ बच्चन की हुई एंजियोप्लास्टी

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

अमिताभ बच्चन की हुई एंजियोप्लास्टी

 मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। 81 साल के बिग बी को शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। बिग बी को सुबह भारी सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल लाया गया था।
इसी बीच बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का आभार जताया है।
2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी। सेट पर उनके काफ मसल से खूब खून बहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
अमिताभ ने दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद एक ब्लॉग के जरिए बताया था कि पैर की नस कटने पर खूब खून बहा। उन्हें अस्पताल का चक्कर भी काटना पड़ा, जहां डॉक्टर्स ने उनके पैर पर टांके लगाए थे। अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग से इस घटना की जानकारी दी थी।