सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को फिर लगा जाम

सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को फिर लगा जाम

दौराला। हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद भी जाम से निजात नहीं मिल रही है। टोल प्लाजा पर जहां रविवार को दिन भर जाम से लोग जूझते रहे वहीं सोमवार को भी दिनभर जाम लगा रहा।

सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों ने जाम से निजात मिलने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन फास्ट टैग द्वारा 95% वाहनों से टैक्स वसूली होने के बाद भी जाम से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को जहां सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने जाम में परेशानी उठाई थी वहीं, सोमवार सुबह से फिर टोल प्लाजा पर सैलानियों के वाहनों से जाम लगा। सोमवार सुबह से ही दिल्ली से हरिद्वार की ओर सैलानियो के वाहनों की संख्या बढ़ गई। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते भीषण जाम लग गया। जाम के दौरान टोल प्लाजा कर्मचारी यातायात व्यवस्था बनाने में जुट गए, लेकिन तमाम प्रयास करने के बावजूद भी जाम से निजात नहीं मिल सकी और देर शाम तक जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे।