वेस्ट यूपी में निकलेगी चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा 

वेस्ट यूपी में निकलेगी चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

वेस्ट यूपी में निकलेगी चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा 

75 जिलों की 15 लोकसभाओं से होकर गुजरेगी

 मेरठ। अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी पश्चिमी यूपी में चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा निकालेगी। रालोद कार्यकर्ता, पदाधिकारी संदेश यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। बुधवार को यात्रा के संबंध में रालोद नेताओं ने जानकारी दी। यात्रा का पूरा रोडमैप और इसके निकाले जाने के कारण भी बताए।

 कैंट में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने बताया  मिशन 2024 लोक सभा चुनाव के लिए सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता पूरी मजबूती से लग गए हैं।  21 नवंबर से पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा स्व चौधरी चरण सिंह  की विचार धारा,उनका संदेश गांव गांव जन जन तक पहुंचाने के लिए चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि  संदेश यात्राओं का शुभारंभ  आगामी 21 नवंबर को सहारनपुर से किया होगा और समापन 23 दिसंबर को दिल्ली के किसान घाट पर चौधरी साहब की जयंती पर किया जाएगा। ये यात्रा 15 लोकसभा व 75 विधान सभा से होकर जायेगा। इसमें पश्चिमी यूपी सहित पूर्वांचल की 3 लोकसभा सीटें शामिल हैं।

मीटिंग के आयोजक खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि मेरठ में खिलाड़ियों के महाकुंभ की तैयारी राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ कर रहा है। जिसके तहत मिनी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 1000 से ऊपर खिलाड़ी भाग लेंगे।अगले सप्ताह इस ओलंपिक की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। विनोद पहलवान ने कहा कि खिलाड़ियों का महाकुंभ ऐतिहासिक होगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराज़ सिंह बालियान, राष्ट्रीय महासचिव संजीव आर्य, सेलैश ढाका ऐडवोकेट,सतवीर सिंह घिस्सा,हर्ष वर्मा ,शिवकुमार चौधरी,मयंक तरार,विक्रांत राठी, मेरठ जिलाध्यक्ष अमित धामा, मयंक तरार, पदम राठी,श्यामवीर तालियां,हेमंत मिश्रा,विवेक मलिक,जिलाध्यक्ष संजय बैंसला आदि उपस्थित रहे।