सरधना और हस्तिनापुर में मतदान  कल

सरधना और हस्तिनापुर में मतदान  कल

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

सरधना और हस्तिनापुर में मतदान  कल

 विक्टोरिया पार्क से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां 
 दोनों विधान सभा में 742 मतदेय स्थल पर होगा मतदान 
मेरठ।  मेरठ की दो विधानसभा हस्तिनापुर व सरधना में आज होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियों को रखना किया।मंडलायुक्त व आईजी ने विक्टोरिया पार्क से रवाना होने वाली पार्टी स्थल का निरीक्षण किया। 
 सरधना व हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का  सुबह से ही पहुंचना आरंभ हो गया। पार्टियों को मतदान स्थल पर ले जाने के लिए विक्टोरिया पार्क में बसों की व्यवस्था की गयी थी। जब कि अधिकारियों के लिए चौपहिए वाहनों की व्यवस्था की गयी थी। विक्टोरिया पार्क में पोलिंग पार्टी चुनाव संबंधी सामग्री  वितरित की गयी। मौके पर ईवीएम मशीनों को चेक किया गया।  विक्टोरिया पार्क  रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण करने के लिए मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, आईजी निचकेता झा, डीएम दीपक मीणा, सीडीओ नूपूर गोयल एसएसपी रोहित सजवाण पहुंचे। मंडलायुक्त व आईजी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । 

  बता दें बिजनौर लोकसभा सीट के लिए हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए सरधना विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में मतदान होना है। दोनों विधानसभा क्षेत्र के 742 मतदेय स्थलों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न  करायी जाएंगी।