जिसने भी राम का सूर्य तिलक देखा है, वो जरूर कहेगा, जो राम को लाएंगे हम उनको लाएंगे- योगी 

जिसने भी राम का सूर्य तिलक देखा है, वो जरूर कहेगा, जो राम को लाएंगे हम उनको लाएंगे- योगी 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

जिसने भी राम का सूर्य तिलक देखा है, वो जरूर

कहेगा, जो राम को लाएंगे हम उनको लाएंगे-

योगी 

 सीएम योगी ने जनसभा में बसपा सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना 

मेरठ।  गुरुवार को सिसौली  में  मेरठ -हापुड़ लोकसभा सीट के उम्मीदवार के लिए वोट मांगने के लिए पहुंचे  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, जिसने भी राम का सूर्य तिलक देखा है। वो जरूर कहेगा कि जो राम को लाएंगे हम उनको लाएंगे। यहां तो भगवान राम के चरित्र को जीवंत करने वाले अरुण गोविल स्वयं आपके बीच प्रत्याशी बनकर आए हैं। इसलिए भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताए।

  योगी ने कहा कि अरुण गोविल जब रामायण सीरियल में भगवान राम का रोल अदा कर रहे थे। तब वो उस रोल के माध्यम से कलयुग में भगवान राम के चरित्र का चित्रण कर रहे थे, तब उनको भी नहीं पता था कि एक दिन रामलला अपनी जन्मभूमि में अपना जन्मोत्सव मनाएंगे। कहा क्या संयोग है कि जब अरुण गोविल मेरठ सीट से लोकसभा प्रत्याशी बने। तभी रामलला भी अपने मंदिर में अपना जन्मोत्सव मना रहे हैं।
सीएम ने कहा कि अयोध्या में सूर्यवंशी प्रभु श्रीराम का सूर्य तिलक पूरी दुनिया ने देखा है। कहा पहले मंदिर का शिलान्यास हुआ, उसके बाद मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा हुई इसके बाद सूर्य तिलक हुआ। जिसमें 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए। कहा क्या ये कार्य कांग्रेस, सपा, बसपा कर पाती। इसलिए हम आए है और इसलिए अरुण गोविल को भी लेकर आए हैं।

  योगी आदित्यनाथ ने कहा आज यहां क्फ्यू  नहीं है कांवड़ यात्रा निकल रही है कोई रोक नहीं रहा। आस्था का भी सम्मान है। बेटी, व्यापारी सुरक्षित है ये सब काम इसलिए हो रहे हैं क्योंकि भाजपा की सरकार है और मोदी  पीएम है। कहा कि भाजपा की सरकार आपकी आस्था का सम्मान करती है। कहा कि पारुल चौधरी यहीं की बेटी है उसने चीन के खिलाड़ी को चीन की धरती पर पछाड़कर गोल्ड मेडल जीता हमने उसे डिप्टी एसपी बनाया। यह खेल विवि इसलिए है ताकि युवा खेलकूद में आगे बढ़ें और नेशनल, इंटरनेशनल लेवल पर मैडल जीतें नौकरी पाएं। ओडीओपी के जरिए दुनिया में मेरठ का स्पोर्ट्स आयटम छा रहा है।

  सीएम ने कहा हम अरुण गोविल को इसलिए लाए हैं ताकि अरुण गोविल फ्री में मेरठ के स्पोर्ट्स आयटम का विज्ञापन करके उसे आगे बढ़ाएंगे। कहा हमें विकसित भारत चाहिए। सीएम ने कहा कि मेरठ में अमर बलिदानी धनसिंह कोतवाल ने अपना बलिदान दिया। कहा वो बलिदानी अपने लिए या अपने परिवार के लिए नहीं जिए थे। उनका जीवन देश के लिए था। वो कहते थे तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम रहें या न रहें। सीएम ने दिल्ली एक्सप्रेस वे, रैपिड रेल, खेल उद्योग, ओडीओपी, गंगा एक्सप्रेस वे, मेट्रो सहित अन्य विकास कार्यों को गिनाया। कहा हमारा विधायक, सांसद को आम आदमी भी आवेदन भेज देता है कि इलाज नहीं करा पा रहा हूं, आर्थिक स्थिति खराब है तो उसे सरकार जनधन खाते के जरिए पैसे देकर मदद करती है। किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, मुफ्त बिजली, शौचालय बनवाने जैसी योजनाओं को भी गिनाया।