ससूर ने बहु की गला काटकर की हत्या

ससूर ने बहु की गला काटकर की हत्या

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा ।

ससूर ने बहु की गला काटकर हत्या कर दी 

 बहु ने उठा दिया था ससुर पर हाथ 

 आगरा ।  आगरा में मंगलवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर रसाई में खाना बना रही पुत्रवधु की ससुर ने गला काट कर हत्या कर दी। पुत्रवधु का कसूर इतना था किसी बात को लेकर उसने ससुर पर हाथ उठा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वही मृतका के परिजनो ंने जानकारी मिलने के बाद हंगामा करते हुए जाम लगाने का  प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह उनको समझा बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने शव केा पीएम के लिए भेज दिया है। 

घटना मंगलवार सुबह की है। किरावली थाना क्षेत्र के मालिकपुर गांव में रघुवीर का परिवार रहता है। उसका छोटा बेटा गौरव यूपी पुलिस में वर्तमान में फरूखाबाद में तैनात है।घर में छोटी व बडी और परिवार के अन्य सदस्य भी रहते है।  बताया यह जा रहा है कि रघुवीर का छोटी बहू प्रियंका से काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गयी। इसके बाद प्रियंका रसाई में खाना बनाने के लिए चली गयी। थौडी देर बाद ससुर रघुवीर हाथ में कुल्हाडी लेकर रसोई में पहुंचा। उसने प्रियंका पर ताबडतोड कई वार कर दिए। शोर की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य रसोई कीओर दौडे तब तक रघुवीर ने प्रियंका का गला काट दिया था। प्रियंका की हत्या देख उनकी चीख निकल गयी। शोर की आवाज सुनकर आसपडोस के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को इत्ला दी गयी। फिलहाल पुलिस रघुवीर से पूछताछ करने में जुटी है।