मेरठ पहुंचे बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 

मेरठ पहुंचे बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

मेरठ पहुंचे बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष 

 मवाना में आरएसएस सह प्रांत प्रचारक की माता के निधन पर जताया शोक 

 मेरठ। प्रदेश में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी शनिवार को मेरठ में मवाना में आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक की माता के निधन पर शोक जताने के लिये पहुंचे। 

भूपेन्द्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मेरठ के मवाना में आरएसएस के प्रांत प्रचारक विनोद के यहां पर शोक सभा में शामिल होने के लिये पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक विनोद की माता जी को चार दिन पूर्व स्वर्गवास हो गया था। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोई खास बात नहीं की। केवल कार्यकत्ताओं से औपचारिक भेंट की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसको निभाना है आगे की योजना पर जल्द की कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्त्ता वो व्यक्ति है जो ३६५ दिन २४ घंटे सक्रिय रहता है। जनता और कार्यकर्त्ता ही हमारे भगवान है। मै पार्टी का कार्यकर्त्ता हंू। उन्होंने इशारो इशारो में पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को चुनाव में जुट जाने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा चुनाव ही हमारी चुनौती ओर जीत का लक्ष्य है।