ओलंपियाड प्रतियोगिता में डी ए वी के छात्रों ने दो स्वर्ण पदक समेत 11 पदक जीते

ओलंपियाड प्रतियोगिता में डी ए वी के छात्रों ने दो स्वर्ण पदक समेत 11 पदक जीते

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा 

डीएवी पब्लिक स्कूल के गौरवान्वित क्षण

ओलंपियाड प्रतियोगिता में डी ए वी के छात्रों ने दो स्वर्ण पदक समेत 11 पदक जीते

मेरठ।शिक्षा अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है, जिसे किसी सीमित दायरे में नहीं बांधा जा सकता। निरंतर विकास ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है। अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए जाने वाले ओलंपियाड भी सम्मिलित होते हैं।

 2023-2024 के सत्र में 'हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली' तथा 'हिंदी विकास मंच, अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड' का आयोजन किया गया था। डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ का प्रत्येक विद्यार्थी विषयों का चयन कर ओलंपियाड में उत्साह के साथ भाग लेता है। 'हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली' द्वारा आयोजित ओलंपियाड में डीएवी, मेरठ की कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें कक्षा तीसरी के अर्निश कपूर को 'हिंदी बाल श्रेष्ठ सम्मान' से सम्मानित करने हेतु 'तीन मूर्ति भवन, दिल्ली' में आमंत्रित कर 'स्वर्ण पदक' प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 2 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 6 विद्यार्थियों को रजत पदक, तथा 3 विद्यार्थियों को कांस्य पदक  प्रदान किया गया। 'हिंदी विकास मंच, अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड, में कक्षा 4 से कक्षा 6 के 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें कक्षा पांचवी की वंशिका गुप्ता को रजत पदक तथा अभिराज सिंह को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

विद्यार्थी विद्यालय का गौरव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं। विजेता विद्यार्थियों  को हृदय से शुभाशीष व शुभ मंगल कामनाएं।

स्कूल की प्रधानाचार्य अपर्णा जैन ने पदक धारी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उच्च भविष्य की कामना की है