जानी के पेपला दरेशपुर गांव  में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के घर बुलाकर प्रेमी की हत्या!

जानी के पेपला दरेशपुर गांव  में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के घर बुलाकर प्रेमी की हत्या!

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा 

जानी के पेपला दरेशपुर गांव  में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के घर बुलाकर प्रेमी की हत्या!
 प्रेमिका ने विरोध किया तो उसकी भी ली गई जान,युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
मेरठ। मोहब्बत की वेस्ट यूपी कब्रगाह बना हुआ है। रविवार को थाना जानी क्षेत्र के पेपल दरेशपुर गांव में  प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी व प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को पीएम के लिए भेजा दिया है। वही मौके पर आईजी,एसएसपी वएसपी देहात कई थानों की फोर्स मौजूद है। मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे है।
भोला रोड स्थित पीपला दरेश गांव निवासी देवेंद्र के पुत्र शुभम  का गांव की ही युवती साक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार दोपहर शुभम प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। उस समय घर पर कोई नहीं था। युवती की मां मोहल्ले में ही किसी के घर गई हुई थी। इसी बीच ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुनी तो वे साक्षी के घर की ओर दौड़े। ग्रामीण अंदर पहुंचे तो घटनास्थल देखकर हड़कंप मच गया। शुभम की कनपटी पर गोली लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। साक्षी भी घायल अवस्था में लहूलुहान पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल युवती को सुभारती अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने युवक व युवती के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है, शुभम को लड़की का भाई बुलाकर ले गया था। वह अपने घर ले गया और शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद तमंचा मौके पर फेंक दिया, ताकि घटनाक्रम को उलझाया जा सके। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 दोनो एक ही समुदाय के थे मृतक
 पेपला दरेशपुर में दाहरे हुए हत्याकांड में मरने वाले युवक व युवती एक ही समुदाय के है। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
 घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित कुमार साजवाण, एसपी देहात अनिरूद्ध सिंह, सीओ सरधना ब्रजेश सिंह, थानाध्यक्ष राजेश काम्बोज मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।