छात्र -छात्राओं ने यूएस पुलिस बल के बारे में जाना 

छात्र -छात्राओं ने यूएस पुलिस बल के बारे में जाना 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

छात्र -छात्राओं ने यूएस पुलिस बल के बारे में जाना 

, मेरठ। शोभित यूनिवर्सिटी ने "यूएसए में पुलिस बल" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य अमेरिका में पुलिस प्रशासन और भारत में पुलिस प्रशासन की भूमिका और चुनौतियों को समझना था।

व्याख्यान के समापन तक, विशेष वक्ता ग्रीस साइप्रस, ग्रीस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉर्जिया कोग्का ने संयुक्त राज्य अमेरिका में पुलिस प्रणाली के विकास और उसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में बात की। वहाँ प्रोफेसर डॉ मोहम्मद आमिर ने भारतीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली एवं उसके सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार किया।
 इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जया नंद नेअपने महत्वपूर्ण विचार साझा करते हुए कहा कि आज के युवा छात्रों को अपने देश के साथ-साथ दूसरे देश के एडमिनिस्ट्रेशन को समझने की आवश्यकता है भविष्य में चलकर यह जानकारी उनको बहुत लाभकारी साबित होगी
यह विशेष व्याख्यान से विधि विभाग के छात्रों ने भारतीय पुलिस प्रशासन एवं अमेरिका के पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ उससे संबंधित कई प्रश्नों का उत्तर प्राप्त किया।
व्याख्यान के समापन में सुश्री निहारिका पिलानिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभी संकाय सदस्यों और छात्रों ने इस विशेष व्याख्यान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।