मॉडल तुनिषा शर्मा के सुसाइड में उकसाने के लिए आरोपी शोजान खान का मेरठ से कनेक्शन मिला 

मॉडल तुनिषा शर्मा के सुसाइड में उकसाने के लिए आरोपी शोजान  खान का मेरठ से कनेक्शन मिला 

तुनिषा सुसाइड केस: 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

मॉडल तुनिषा शर्मा के सुसाइड में उकसाने के लिए आरोपी शोजान

खान का मेरठ से कनेक्शन मिला 

मेरठ का रहने वाला है शीजान

मेरठ। अभिनेत्री और मॉडल तुनिषा शर्मा के सुसाइड में उकसाने के लिए आरोपी शोजान खान का मेरठ से कनेक्शन मिला है। शीजान मेरठ के शकूरनगर लिसाड़ी गेट का रहने वाला है। पिता की मौत के बाद कुछ साल परिवार मेरठ रहा, लेकिन पिछले 10 सालों से ये परिवार मुंबई मैं जाकर बस गया है। मौजूदा वक्त में शीजान के ननिहाल पक्ष का परिवार मेरठ में ही रहता है। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस यहां भी छानबीन के लिए आ सकती है।
जब से उन्होंने शीजान का नाम तुनिषा मर्डर केस में आने की बात सुनी है, सब परेशान हैं। शीजान की दोनों बहनें फलक नाज और शफक नाज टीवी की दुनिया में एक चर्चित नाम हैं। दोनों बहनें कई टीवी शो में अहम किरदार निभा चुकी हैं। शीजान का परिवार मुश्किलों दौर से भी गुजरा। एक वक्त पर शीजान को टिफिन बांटने का काम भी करना पड़ा। शौजान ने अपने बाजू पर अपनी मां कहकशां के का टैटू भी बनवाया हुआ है।


शीजान का यहीं जन्म हुआ, बहनों से एक्टिंग सीखी, बाद में मुंबई शिफ्ट हुआ परिवार
शीजान की दोनों बड़ी बहनें फलक और शफक नाज टीवी इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं। शफक नाज महाभारत, चिड़ियाघर, गुम है किसी है के प्यार में जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। बहन फलक भी ससुराल सिमर में अभिनय कर चुकी हैं। दोनों बहनें अच्छी डांसर भी हैं। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर स्व. सरोज खान की शार्गिद रही हैं। फलक देवों के देव महादेव, महाकाली, विश, अमृत सितारा, राम सिया के लवकुश शो में भी आ चुकी हैं। शीजान की बहन फलक का तुनिषा से भी अच्छ कनेक्शन था, दोनों में काफी दोस्ती थी। अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं।
दोनों बहनों ने परतापुर बाईपास रोड पर बने इंडियन फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट से एक्टिंग
पूरा परिवार मेरठ में रहता था। शीजान की मां कहकशां नाज सिंगर और पेरेंट हैं। उन्होंने अपने मायके की मदद से दोनों बेटियों, शफक फलक और बेटे शीजान और शीजान से छोटे बेटे अहान मोहम्मद खान को पाल-पोस कर बड़ा किया। बाद में शीजान घर छोड़कर चला गया। बहन शफक भी परिवार से विवाद हो गया था। लेकिन इन दिनों पूरा परिवार साथ रहता था।