सात फेरे रेस्टोरेंट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चुनाव प्रक्रिया संपन्न

सात फेरे रेस्टोरेंट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल  चुनाव प्रक्रिया संपन्न

दी न्युज़ एशिया समाचार सेवा ।

मेरठ ।

आज दिनांक 18 जुलाई 2022 को गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड की चुनाव प्रक्रिया प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल की उपस्थिति में पूर्ण  की गई। जिला महामंत्री विपुल सिंघल ने सभी व्यापारियों से  समस्याओं का सामना करने के लिए एकजुट होकर चलने को कहा। अभी हाल ही में आई महायोजना 2031 जो पूर्ण रूप से व्यापारियों के विरोध में है उसमें संशोधन ना होने की स्थिति में संस्था पुरजोर विरोध करेगी। दिन प्रतिदिन बिजली की बढ़ती हुई समस्या के लिए संस्था मेरठ के युवा ऊर्जा मंत्री माननीय श्री सोमेंद्र तोमर से मिलकर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था को बनाने के लिए ध्यान केंद्रित कराएगी। आगामी 2022-25 के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ इकाई के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री विपुल सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मयूर अग्रवाल, महानगर महामंत्री उमंग सिंघल, महानगर अध्यक्ष युवा लवली सिंघल, जिला अध्यक्ष युवा हर्षित गोयल, महानगर अध्यक्ष महिला डॉक्टर पूनम गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला हिमा गौड़, जिला कोषाध्यक्ष महिला प्रियंका राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, प्रदेश प्रचार मंत्री सुनील गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला बबीता गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री महिला सोनू वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला अंजली गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मुक्ता जैन, प्रदेश मंत्री महिला नेहा चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया ।