हमारा संकल्प पत्र लंबी छलांग लगाने वाला - भूपेन्द्र चौधरी 

हमारा संकल्प पत्र लंबी छलांग लगाने वाला - भूपेन्द्र चौधरी 

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

हमारा संकल्प पत्र लंबी छलांग लगाने वाला - भूपेन्द्र चौधरी

संकल्प पत्र 2047 के विकसित भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है
लोकसभा चुनाव में चुनावी समीक्षा करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने सूरजकुंड के सामने महापौर कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की और इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों से चुनाव की समीक्षा की। दोपहर बाद तीन बजे हाथरस के लिए प्रस्थान कर गये।
 मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 25 वर्षों के विजन को समाज के सामने पेश किया है। भाजपा का संकल्प पत्र 76 पृष्ठों का है। संकल्प पत्र 10 लाख सुझाव के बाद बनाया गया है। मोदी  की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी है। 
कहा कि हमारा संकल्प पत्र लंबी छलांग लगाने वाला है। पीएम मोदी  का कण-कण और जीवन का हर पल राष्ट्र के लिए समर्पित है। संकल्प पत्र 2047 के विकसित भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है। युवा, नारी, किसान, गरीब को सशक्त करता है। मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच वर्ष तक जारी रहेगी। आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। जिन्हें किसी ने नहीं पूछा उनको प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा है। वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करेंगे। समान नागरिक संहिता को जरूरी माना गया है। पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए सरकार कानून बनाएगी।मीडिया के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती वेस्ट यूपी को अगल राज्य बनाने व त्यागी समाज व ठाकुर समाज को टिकट न मिलने पर पूछ गये सवाल को टाल गये।