पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है- अल्पना शर्मा 

पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है- अल्पना शर्मा 

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा 

पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है- अल्पना शर्मा 

डीएवी में किया गया 'आशीर्वाद समारोह' का आयोजन

 मेरठ।  डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ में सत्र 2023-2024 के बारहवीं के छात्रों को भावी भविष्य हेतु शुभेच्छा प्रदान करने के लिए 'आशीर्वाद समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा का निर्वाह करते हुए उत्साह तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए 'यज्ञ आहुति' द्वारा किया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी स्कूल यू पी जोन ए) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर विनीत त्यागी (प्रधानाचार्य डीएवी, हापुड़) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक नई पौध भेंट किया गया।तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। डॉ विनीत त्यागी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां डीएवी के विद्यार्थियों ने अपना विशिष्ट स्थान न बनाया हो। उन्होंने कहा कि "मंजिल उन्हें मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है,पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।"

सुपरवाइजर,  संजीव शर्मा  ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया।सत्र 2023 - 2024 की हेड गर्ल, सोनाली शर्मा तथा हेड  ब्वाय, देवेश कुमार ने डॉ अल्पना शर्मा तथा श्रीमती अपर्णा जैन को शाल देकर उनका अभिवादन किया। कक्षा 12वीं के सोनाली शर्मा तथा देवेश कुमार ने अपने अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात 12वीं के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने पंजाबी गानों की मेडले पर नृत्य प्रस्तुत कर पंजाब की संस्कृति को जीवंत कर दिया।कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 1 मिनट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रुचि पूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम को गति देते हुए कक्षा 11वीं की छात्राओं ने गीतों का मेडले प्रस्तुत कर अपने सीनियर्स को  शुभकामनाएं प्रेषित कीं।गीतों के मेडले पर प्रस्तुत नृत्य ने विद्यार्थियों को रोमांचित कर दिया।

शैक्षणिक आधार पर विद्यार्थियों को चयनित कर 'गोल्ड स्टार', पाठयक्रम गतिविधियों के आधार पर 'सिल्वर स्टार' तथा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु 'नोवा स्टार' प्रदान कर विद्यार्थियों के उत्साह को द्विगुणित किया। समग्र उत्कृष्टता के आधार पर सोनाली शर्मा को डीएवी रूबी तथा देवेश कुमार को डीएवी डायमंड से विभूषित किया गया।

डॉ अल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा बारहवीं की परीक्षा, भविष्य का नींव रखती है। डीएवी एक सम्मानित संस्था है और अपने जीवन मूल्यों के लिए पहचानी जाती है। 'आशीर्वाद समारोह' द्वारा हम सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं, कि वे अपने जीवन में डीएवी की गरिमा बनाए रखें तथा सफलता की ऊंचाइयों को छुएं व अपने स्कूल का नाम रोशन करें।