इसमें न्यूनतम 35 अंक पाने वाले कुल 479 अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट की परीक्षा 31 जनवरी 2022 से 27 जनवरी 2022 तक राज्य बिजनौर के सरोजनीनगर में आपदा मोचन बल, नूरनगर भररसा में हुई थी।
नई दिल्ली.उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस मोटर परिवहन शाखा में हेड कांस्टेबल मोटर परिवहन भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। कुल 32 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हुई थी। चयन के संबंध में पात्र पाए गए 2204 अभ्यर्थियों की पहले चरण की लिखित परीक्षा 31 अक्टूबर 2021 को कराई गई थी। इसमें न्यूनतम 35 अंक पाने वाले कुल 479 अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट की परीक्षा 31 जनवरी 2022 से 27 जनवरी 2022 तक राज्य बिजनौर के सरोजनीनगर में आपदा मोचन बल, नूरनगर भररसा में हुई थी।
स्किल टेस्ट में कम से कम 25 अंक पाने वाले योग्य 462 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। डॉक्यूमेंट्स के मूल्यांकन में प्राप्त अंकों और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 32 पदों पर चयन के लिए रिजल्ट व मेरिट लिस्ट जारी की गई है। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि चयन परिणाम को वेबसाइट पर अपलोड किए जाने में पर्याप्त सावधानी बरती गई है फिर भी किसी भी तरह की तकनीकी त्रुटि के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा और न ही त्रुटि पाए जाने पर इस त्रुटिपूर्ण अंकन का किसी प्रकार का लाभ लेने दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि अगले माह कभी भी 26000 पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्तियां 31 दिसम्बर 2023 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। इस लिहाज से संभावना है कि इसी माह भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।