शेभित विवि के कुलाधिपति ने राजभवन में राज्यपाल के साथ लगाए रूद्राक्ष के पौधे

शेभित विवि के कुलाधिपति ने राजभवन में राज्यपाल के साथ लगाए रूद्राक्ष के पौधे
दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा
शेभित विवि के कुलाधिपति ने राजभवन में राज्यपाल के साथ लगाए रूद्राक्ष के पौधे

 मेरठ। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन रुद्राक्ष शोभित विवि  के तत्वाधान में विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र  के द्वारा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ लखनऊ स्थित राजभवन में 13 रुद्राक्ष के पौधे रोहित किए गए।             
      इस अवसर पर बोलते हुए  कुंवर शेखर विजेंद्र  ने बताया कि रुद्राक्ष  एक समृद्ध, विविध और प्राचीन ज्ञान प्रणालियों और परंपराओं का प्रतीक है। रुद्राक्ष धारण करने से आध्यात्मिक और औषधीय महत्व होता है और इसका विस्तृत उपयोग ध्यान, उपचार और धार्मिक अनुष्ठान जैसे विभिन्न आध्यात्मिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। रुद्राक्ष की खेती प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान कर सकती है। शोभित विवि  पिछले काफी समय से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप रुद्राक्ष की वैश्विक जागरूकता की वकालत करता आया है इसके अलावा अनुसंधान को बढ़ावा देना, सामूहिक रुद्राक्ष का रोपण, रुद्राक्ष का उपयोग कर नवीन तकनीकों और उत्पादों का विकास, रुद्राक्ष से स्थायी समाधान विकसित कर मानव संसाधन को मजबूत करना जैसे प्रमुख उद्देश्य रहे है।