क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत  71 लोगो ने थामा भाजपा का  दामन

 क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत  71 लोगो ने थामा भाजपा का  दामन

उप चुनाव से पहले रालोद को लगा जोर का झटका

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

 क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत  71 लोगो ने थामा भाजपा का  दामन
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने दिलायी सदस्यता


मेरठ । यूपी के रामपुर, मैनपुरी, खतौली उपचुनाव से पहले रालोद को बड़ा झटका लगा है। रालोद से पूर्व विधायक रहे सुदेश वर्मा, रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष  चौधरी यशवीर सिंह समेत कुल 71 लोगों ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने यशवीर सिंह को मेरठ सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता दिलाई ।
रालोद छोड़ भाजपा का दामन थामने वालों में बड़े नाम मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, बागपत से रालोद के वेस्ट यूपी सचिव भोपाल सिंह गुर्जर, संजय जाटव, बुलंदशहर से स्व. चौधरी अजीत सिंह की रिश्तेदार नेहा सिरोही वर्तमान में रालोद महिला विंग की क्षेत्रीय अध्यक्ष थी। मुकेश चरला और डॉ. ईश्वर चंद सागर पूर्व छात्र संघ महांत्री शामिल हैं।
 चौ. अजित सिंह के वफादार और सबसे करीबी वेस्ट यूपी में चौधरी यशवीर सिंह को माना जाता था। वह उनके समय में सिवालखास विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव भी लड़े, हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यहीं, नहीं वह लंबे समय तक मेरठ के जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।चौधरी यशवीर सिंह लंबे समय से रालोद में सक्रिय थे। विधायक की चुनाव भी पार्टी टिकट पर लड़ा, लेकिन 2022 के चुनाव में रालोद, सपा ने गठबंधन से चुनाव लड़ा। ऐसे में उन्हें टिकट नहीं मिला। इस चुनाव के बाद से ही वो खुद को हाशिये पर महसूस कर रहे थे। इसलिए रविवार को यह निर्णय लेते हुए पार्टी बदल ली। वहीं यशवीर सिंह का जाना पश्चिमी यूपी में रालोद को भारी पड़ेगा।
 मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्रचौधरी ने कहा है। भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत है। उन्होंने कहा भाजपा तोड़फोड़ की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने विपक्षी दल लगातार हारने के कारण संवैधानिक संस्थाओं, ईवीएम व चुनाव के बारे में बात कर रहे है। उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।