दिन निकलते ही सपा नेता के  घर पर डाका

दिन निकलते ही सपा नेता के  घर पर डाका

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा |

दिन निकलते ही सपा नेता के  घर पर डाका


 परिवार को बंधक बनाकर लाखों की नकदी लूटी


मेरठ।  थाना गंगानगर क्षेत्र के अमन विहार कॉलोनी में मंगलवार की सुबह हथियार बंद बदमाशों ने सपा नेता के घर पर धावा बोलते हुए परिवार को बंधक बना कर लाखों की नकदी लूटकर फरार हो गये। घटना को अंजाम देने के लिये रात मे ही बदमाशों ने घर में प्रवेश किया। सुबह  परिजनों के उठने का इंतजार करते रहे। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है।


अमन विहार कॉलोनी में सपा नेता श्रवण चौधरी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी मवाना रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बदमाश सोमवार रात में ही मेन गेट से अंदर घुसे और नीचे वाले हिस्से में सुबह तक छिपे रहे। श्रवण अपने परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं जहां जीने पर ताला लगा हुआ था। इसलिए बदमाशों ने सुबह तक का इंतजार किया। इसके बाद सुबह साढ़े पांच बजे जैसे ही श्रवण नीचे उतरकर आए और लाइट जलाई तो बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया।श्रवण चौधरी को नीचे पकड़ लिया और ऊपर जाकर चिल्लाने लगे की पिता जी को हार्ट अटैक आया है। बेटे ने आवाज सुनी तो भाग कर नीचे आया तो उसे भी बंधक बना लिया। मकान में पहली मंजिल पर बेटा कुलदीप पत्नी अनु के साथ रहते हैं, जबकि नीचे.ट्रैक्टर व पशु बंधे रहते हैं।गन प्वाइंट पर लेकर परिवार को बंधक बनायाए मारपीट भी की। 30 मिनट में बदमाश 8 लाख नगद और सोने.चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या 8 बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी लगते ही गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
श्रवण चौधरी ने बताया वह सुबह करीब 5 बजे सोकर उठा। रोज की तरह दूध उतारने के लिए नीचे आया। सीढ़ी के नीचे से एक बदमाश निकलकर सामने आ गया। उसके हाथ में पिस्टल थी। उसने कहा कि अगर शोर मचाया तो गोली दाग देगा। उन्होंने बताया कि बदमाश दो सीमेंट व्यापारियों को पेमेंट करने के लिए जो कैश ररखा था सब लूट कर ले गये। बदमाशों के जाने के बाद सपा नेता ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
सपा नेता श्रवण किठौर विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के करीबी हैं। जानकारी पर गंगा नगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सपा नेता ने बताया कि घर में रखे 8 लाख नगद और सोने.चांदी के जेवरात बदमाश ले गए हैं। पुलिस ने आस.पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एस  एस  पी रोहित सिंह सजवाण ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर परिजनों से बात की।