पुलिस के पहरे में हुई लोहिया नगर में दो बहनों का निकाह

पुलिस के पहरे में हुई लोहिया नगर में दो बहनों का  निकाह

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

पुलिस के पहरे में हुई लोहिया नगर में दो बहनों का

निकाह

 शनिवार को प्रेमी ने घर में लगायी थी आग
मेरठ । थाना खरखौदा क्षेत्र के लोहिया नगर में रविवार का पुलिस की पहरे में मुस्लिम समुदाय की दो बहनों को निकाह पढा गया बेटियों के सुसराल को रूकसत होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
बतादें  लोहिया नगर  में प्रेमी ने एकतरफा प्यार में प्रेमिका के घर में आग लगा दी। लड़की ने शादी से मना किया तो प्रेमी पेट्रोल लेकर देर रात लड़की के घर पहुंचकर आग लगा दी। प्रेमी ने लड़की उसके होने वाले पति और पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी भी दी है। पुलिस आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया था।
 रविवार को जिस धर के शनिवार का दशहत का माहौल था । रविवार को सुबह से इकबाल की दो बेटियों की निकाह कराने के लिये पुलिस का पहरा बैठ गया । विवाह समारोह में हर आने जाने पर कड़ी नजर रखी गयी। पुलिस की मौजूदगी में दो बहनों का निकाह पढ़ा गया। निकाह पढने के अन्य रस्मों के बाद इकबाल की दोनो अपनी सुसराल के लिये विदा हो गयी।
सलमान कोई भी अनहोनी कर देगा
इससे पूर्व पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसकी दो बेटियों की शादी है और फफूंडा व मेरठ से बारात आनी है। पागल सलमान शादी में कोई अनहोनी कर सकता है।
पीड़िता की मां ने बताया कि घोसीपुर का रहने वाला सलमान उसके ताऊ की लड़की का बेटा यानि भांजा है। सलमान की नजर शुरू से मेरी बेटी पर है। वो 6 महीने पहले भी अपने बहन बहनोई के साथ हमारे यहां रिश्ता लेकर आया था। मेरी बेटी से शादी करना चाहता था। सलमान अपराधी किस्म का बेरोजगार लड़का है। मैंने कहा कि तू कुछ कमाने लग तो मैं शादी कर दूंगी। मेरी बेटी जो कहेगी वो होगा। बेटी ने सलमान से शादी को मना कर दिया। तब सलमान और उसके भाई ने हमें मार डालने की धमकी दी। जब हम किराए के घर में रहते थे तो एक दिन सलमान हमारे घर में छत पर चढ़कर परेशान करने लगा। अब किसी तरह हमने कर्जा लेकर ये घर बनाया। जब उसकी बेटी की शादी होने की बात पता चली तो शुक्रवार की रात आकर घर में आग लगा दी।