नेशनल हॉकी प्लेयर मानसी व कोच प्रदीप चिन्योटी का सीओ ने किया सम्मान

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा |
नेशनल हॉकी प्लेयर मानसी व कोच प्रदीप चिन्योटी का सीओ
ने किया सम्मान
मेरठ। मेरठ की महिला हॉकी खिलाड़ी मानसी यादव के राउरकेला उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता खेलकर आने पर सी ओ सिविल लाइन अरविन्द चौरसिया द्वारा मानसी यादव और कोच प्रदीप चिन्योटी का पारितोषिक देकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता राउरकेला उड़ीसा में 27 जून से 7 जुलाई 2023 तक आयोजित हुई।राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में मानसी यादव उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कोच प्रदीप चिन्योटी ने बताया यूपी की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खिलाडियों ने अपनी छाप छाेडी। सीओ अरविंद चौरसिया ने कहा आगे भी ऐसे की लगन के साथ हॉकी की बुलदियों को छूए।