युवक को फोन करने के लिए मना किया गया लेकिन वह नहीं माना, बल्कि उसने सोशल मीडिया पर 34 सदस्यों का ग्रुप बनाया। इसमें पांच ग्रुप एडमिन बनाए गए।
मुजफ्फरनगर।शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को सोशल मीडिया ग्रुप पर मेसेज भेजकर तेजाब डालने और अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी जा रही हैं। पीड़िता ने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता शहर कोतवाली क्षेत्र की एक मुस्लिम बस्ती की रहने वाली हैं। उसने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि एक माह पहले एक युवक ने उसे मोबाइल पर फोन किया। इसके बाद प्रतिदिन फोन आने लगे। युवक को फोन करने के लिए मना किया गया लेकिन वह नहीं माना, बल्कि उसने सोशल मीडिया पर 34 सदस्यों का ग्रुप बनाया। इसमें पांच ग्रुप एडमिन बनाए गए। अब ग्रुप में उसे गाली गलौज भरे वाइस मेसेज भेजे जा रहे हैं। उसे रास्ते से उठाकर दुष्कर्म करने और तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस वजह से वह काफी परेशान है। उसने घर से निकलना बंद कर दिया है। इस बारे में शहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस ने पता लगाया हैं कि छपार निवासी तीन युवक दानिश, आकिब व आसिफ ने साजिश रचकर ग्रुप बनाकर उसे धमकी दी है। इन युवकों का काम युवतियों को परेशान कर ब्लैकमेल करना है। पीड़िता ने जान को खतरा भी जताया हैं। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।