सरकार की विफलता हजार लोकदल जनता के द्वार -त्रिलोक त्यागी

सरकार की विफलता हजार लोकदल जनता के द्वार  -त्रिलोक त्यागी

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा |

सरकार की विफलता हजार लोकदल जनता के द्वार

-त्रिलोक त्यागी

आरंभ राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा जनपद मथुरा से 

12 से 19 फरवरी तक चलेगा पूरे प्रदेश में अभियान
   राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

  मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
 मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि आगामी 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोक दल द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है उसी अधिवेशन में  राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि 12 फरवरी स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह  के जन्म दिवस के उपलक्ष में सप्ताह भर के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक घर घर जाएंगे और उत्तर प्रदेश सरकार की विफलताओं को लोगों को बताएंगे  और यह कार्यक्रम 19 फरवरी प्रत्येक जनपद में आयोजित किया जाएगा जिसका आरंभ राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा जनपद मथुरा से किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का नाम सरकार की विफलता हजार,लोकदल चला जनता के द्वार रखा गया है जिसमें प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियां और उनकी विफलता है जो मजदूर,किसान, महिलाएं,युवा बेरोजगार हैं उनको लेकर जो विफलता हैं वह प्रत्येक घर.घर प्रत्येक द्वार जाकर अपनी अपनी विधानसभाओं में उनकी विफलताओं के बारे में बताएंगे।
 राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि कल देश का बजट संसद में वित्त मंत्री द्वारा पारित कराया गया है किंतु यह बजट महिलाएं,किसान, मजदूर,युवा, छात्र सभी के लिए निराशाजनक रहा है और इस बजट में कहीं से भी किसी भी प्रकार का कोई फायदा किसी भी वर्ग को होता दिखाई नहीं दे रहा है।
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का बजट 38 फ़ीसदी कम कर दिया गया है वहीं मजदूरों से संबंधित जो संस्था है मनरेगा,उसका बजट भी 38 फ़ीसदी तक कम कर दिया गया जिससे आने आने वाले समय में प्रत्येक जनपद और प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में जहां मनरेगा का मजदूर है उसको बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
 पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि अभी तक गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का संपूर्ण भुगतान नहीं हुआ और चालू वर्ष का अभी तक किसानों के गन्ने का रेट भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नहीं किया गया है इस समय उत्तर प्रदेश का किसान बहुत ज्यादा आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है उनको रंगीन सपने दिखाकर अभी तक उनकी नौकरी को लेकर किसी भी तरीके का कोई भी प्रावधान सरकार द्वारा नहीं किया गया है।
  इस अवसर पर सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद,पूर्व विधायक विनोद हरित,राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड,राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत,नरेंद्र खजूरी, विनय मल्लापुर,महानगर अध्यक्ष उज्जवल अरोड़ा,संजय पनवाड़ी,अशोक चौधरी,सोहराब ग्यास, कलवा कुरेशी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सर्वेश पुंडीर इसरार जई,सुबोध भदौड़ा, हामिद चौधरी, वकील सैफी सीपी सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।