युवक ने दोस्त संग मिलकर किया महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीडिता ने लगाई सीओ से गुहार

gang-rape-with-friend

युवक ने दोस्त संग मिलकर किया महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीडिता ने लगाई सीओ से गुहार

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

वह अपने तीन साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। तीन माह पहले महिला पचपेड़ा गांव में खेत पर मजदूरी करने गई थी। वहां आरिफ से मुलाकात हुई।

मेरठ। मेरठ के भावनपुर के पचपेड़ा गांव में आरिफ ने खुद को मोनू बताकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात में उसका दोस्त भी शामिल रहा। महिला का भाई एडीजी मेरठ जोन कार्यालय स्थित फार्म में मजदूरी करता है। पीड़िता ने सीओ सदर देहात से इंसाफ की गुहार लगाई। इसके बाद भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

मूलरूप से बरेली निवासी महिला की शादी पांच साल पहले भावनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है। वह अपने तीन साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। तीन माह पहले महिला पचपेड़ा गांव में खेत पर मजदूरी करने गई थी। वहां आरिफ से मुलाकात हुई।

आरोप है कि आरिफ ने अपना नाम मोनू बताया और महिला से दोस्ती कर ली। आरिफ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। महिला का ब्लैकमेल कर आरिफ के साथ उसके दोस्त ने भी महिला से दुष्कर्म किया।

महिला ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी तो उसने एडीजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया। पीड़िता अपने भाई के साथ गंगानगर स्थित सीओ सदर देहात के पास पहुंची। सीओ पूनम सिरोही ने थाना पुलिस को मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करा मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।