नहर में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

female-dead-body

नहर में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शामली. शामली में एक अज्ञात युवती का बोरे में शव मिला है। शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना भवन क्षेत्र बनेड़ा नहर में शव मिलने की सूचना किसी ने पुलिस को दी थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त कराने के लिये घंटो तक प्रयास किया। लेकिन महिला का शव काफी गली सड़ी अवस्था में होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया है। पुलिस शव का शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मामले में थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि बनेड़ा नहर से एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।