डाक्टरों के गिरेबान पर हाथ पहुंचाएंगे, गाली देंगे तो हम भी आत्मदाह करने को तैयार- डाक्टर विश्वजीत बैम्बी 

डाक्टरों के गिरेबान पर हाथ पहुंचाएंगे, गाली देंगे तो हम भी आत्मदाह  करने को तैयार- डाक्टर विश्वजीत बैम्बी 

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा |

डाक्टरों के गिरेबान पर हाथ पहुंचाएंगे, गाली देंगे तो हम भी आत्मदाह

करने को तैयार- डाक्टर विश्वजीत बैम्बी 

सीमा प्रधान के आरोप को न्यूटिमा हॉस्पिटल के चिक्तिसकों ने बताया बेबुनियाद 

मेरठ। न्यूटिमा हास्पिटल व सपा विधायक अतुल प्रधान के बीच हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दो पक्षों की ओर से लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। हंगामा, मारपीट, रिपोर्ट, आमरण अनशन के बाद भी सपा विधायक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के बाद मामला और गरमा गया है।

सोमवार को न्यूटिमा हास्पिटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कैप्टेन राजीव रस्तोगी, डॉ संदीप गर्ग, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ विश्वजीत बेम्बी, डॉ शालीन शर्मा, डॉ विनोद शर्मा, डॉ हरिराज सिंह तोमर, डॉ रोहित काम्बोज, डॉ सुधि काम्बोज, डॉ श्वेता गर्ग ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा विधायक की पत्नि सीमा प्रधान ने जो आरोप लगाएं हैं वह बेबुनियाद है। एक रात का बिल 5 लाख का नहीं हैं। यह पूरी तरह झूठ बोला जा रहा है। बिल सिर्फ 1 रात का नहीं है वरन एक मरीज का भी नहीं बल्कि दो मरीजो का करीब 1 माह का है। सपा विधायक अतुल प्रधान अस्पताल का नाम खराब करने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा की गई बदसलूकी से सभी डॉक्टर्स सहमे हुए हैं। वह अपनी आवाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा मुखिया अखिलेश यादव तक पहुंचाना चाहते हैं। डाक्टरों की टीम ने सपा विधायक की पत्नि के आमरण अनशन की चेतावनी के सवाल के जवाब में कहा कि वह भी अपनी आवाज उठाने का कार्य करेंगे। इसके लिए वह अस्पताल में ताला भी लगाने को मजबूर होंगे। डॉ विश्वजीत बेम्बी ने भावुक होकर कहा कि यदि वह आमरण अनशन पर बैठकर डॉक्टरों के गिरेबान पर हाथ पहुंचाएंगे, गाली देंगे तो हम भी आत्मदाह करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सपा विधायक की गुंडागर्दी से वो डरे हुए हैं। वह आए दिन अस्पताल में आकर इस तरह की अराजकता फैलाई है। इससे पहले भी वह सपा विधायक के खिलाफ दर्जनों लिखित शिकायत कर चुके हैं।