अखिलेश-शिवपाल की जुगलबंदी से 2024 लोकसभा में सपा 45 सीटें जीतेगी -पूर्व राज्य मंत्री राजेश यादव

अखिलेश-शिवपाल की जुगलबंदी से 2024  लोकसभा में सपा 45 सीटें जीतेगी -पूर्व  राज्य मंत्री राजेश यादव

दी न्यूज एशिया समाचार सेवा |

अखिलेश-शिवपाल की जुगलबंदी से 2024

लोकसभा में सपा 45 सीटें जीतेगी -पूर्व

राज्य मंत्री राजेश यादव

 उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने में क्रान्तिकारी भूमि मेरठ की होगी अहम योगदान
 मेरठ। 2024 में लोकसभा चुनाव के लिये सपा ने तैयारी आरंभ कर दी है। शनिवार को सपा के पूर्व राज्यमंत्री राजेश यादव एवं ट्रस्टी लोहिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मेरठ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव व उनके चाचा की जुगबंदी बेहतर तरीके से काम करेंगी। उन्होंने कहा मेरठ क्रांतिकारी भूमि रही है।  अखिलेश व शिवपाल के इसी संदेश के साथ वह मेरठ आये है। हिन्दुस्तान की जो तस्वीर पेश की जा रही उसे बदलने आये है।  विशेषकर क्रांतिकारी मेरठ का इसमें सबसे बड़ा योगदान है।  न कोई हिन्दू है न मुसलमान है। आपस में इंसानियत का एक मजहब होना चाहिए।जो एक दूसरे से प्यार करे।  किस तरह एक दूसरे को बांटकर लोगों ने राज किया है। हम उस पर लगाम कसने के लिये आये है। उन्होंने कहा 2024 में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कम से कम ४५ सीटें जीतेंगी। उन्होंने कहा कोई दल 45 सीटें जीतने  पर हिन्दुस्तान की पूरी तरह तस्वीर बदल सकता है।  वह इस  क्रान्ति नाव मेरठ से आगाज करने जा रहे है।
  तीसरे मोर्चे पर बात करते हुए  पूर्व मंत्री राजेश यादव ने कहा भाजपा का सामना कर करने के तीसरे मोर्चा को एकत्रित किया जााएगा। जहां तक कांग्रेस की बात है। कांग्रेस को यह तय कराना है। वह तीेसरे के साथ आएगी या नहीं।  उन्होंने कहा संयुक्त मोर्चा ही भाजपा को टक्कर दे पाएंगा। इसके लिये कार्य आरंभ कर दिया है। शिवपाल  के खिलाफ चल रहे षड्यंत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा शिवपाल योगी के अच्छे दोस्त है। जिस समय योगी ने लोकसभा में आंसू बहा रहे थे उस समय योगी जी के आंसू पोछने वाले शिवपाल ही थे। आज उसी डीएम को  योगी ने गोरखपुर के पोर्टफोलियो पर खडा कर दिया है। जिस डीएम ने योगी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने यह एक राजनीति है जो चलती फिरती रहती है। उन्होंने कहा शिवपाल ने सभी बातों को धता बताते हुए अपनी बहू डिंपल के लिये सीट को छोडा ।  डिपंल ने बडे मार्जन से सीट को जीती ।
  राहुल गांधी की भारत जोडा यात्रा पर पूछे गये सवाल पर  बोलते हुए उन्होंने कहा  हम राहुल के साथ है। राहुल देश में एक अच्छी सोच को लेकर आगे बढ़ रहे है। हमने पहले भी उनके  साथ दिया था अभी भी साथ रहेगी।  सपा जिला अध्यक्ष चौ राजपाल सिंह, नि. सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, नि. प्रदेश महासचिव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ठाकुर अंकित पंवार, फैजान अंसारी, मयूरिका, अशोक, युसुफ सैफी, अंकुर राणा , नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।