प्रदेश में योगी एवं केंद्र में मोदी की डबल इंजन सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किये-, राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग

प्रदेश में योगी एवं केंद्र में मोदी की डबल इंजन सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किये-, राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा

प्रदेश में योगी एवं केंद्र में मोदी की डबल इंजन सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किये-, राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग

वेंक्टेश्वरा में बजट-2023 पर परिचर्चा पर अमृत काल बजट संगोष्ठी-2023 का आयोजन
 प्रधानमंत्री ने बजट-2023 में युवाओं, किसानों, बेरोजगारों, उद्योगों के लिए शानदार पहल का अमृत काल में देश का ऐतिहासिक बजट पेश किया- डॉ. सुधीरगिरि-
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में भारत सरकार के देश की आजादी के अमृतकाल में पेश हुए बजट-2023 के निमित देश के युवाओं की रायशुमारी के लिए अमृतकालबजट संगोष्ठी-2023 का शानदार आयोजन किया, जिसमें प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एंव चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए युवाओं से बजट-2023 पर पूछे गये विभिन्न सवालों के आँकडों के साथ जवाब देत हुए युवाओ को इस ऐतिहासिक बजट के आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।

 

 संगोष्ठी-2023 का शुभारम्भ राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, एम.एल.सी. हरि सिंह ढिल्लो, प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेन्द्र खडगवंशी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो अध्यक्ष शुभम चौधरी, सी.ई.ओ अजय श्रीवास्तव आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करकिया।
अपने संबोधन में युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए राज्य मंत्री श्री गंगवार ने कहा कि देश पर वर्ष- 2023 का बजट ऐतिहासिक है, जिसमे देश के हर वर्ग, नौजवान, किसान, मजदूर, उद्योग धंधों, राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, यातायात कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर समिट हर क्षेत्र के लिए शानदार बजट देकर आत्मनिर्भर सशक्त भारत का मिशन साकार होता दिख रहा है।
कार्यक्रम को विवि के प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, विधायक राजीव तरारा, महेन्द्र खड़गवंशी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमरोहा बी.के. त्रिपाठी, एस.पी. आदित्य लांग्हे, प्रभारी कुलपति डॉ. राकेश यादव,डीन एकेडमिक डॉ. संजीव एच भट्,मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, डॉ. बी.बी बोरा, डॉ. एसएन साहू, डॉ. सीपी कुशवाहा, डॉ. विवेक सचान, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. रमेश चौधरी, डॉ. राजवर्धन, अरुण गोस्वामी, एस.एस. बघेल, कुलदीप, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शुभम चौधरी ने किया।