विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल तेज, अधिकारी के चित्र पर मारे जूते

 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल तेज,  अधिकारी के चित्र पर मारे जूते

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल तेज,अधिकारी के चित्र पर मारे जूते

मेरठ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सभी अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। शहर और देहात समेत सभी बिजली घरों पर ताले पड़ गए। कहीं कोई कार्य नहीं किया गया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, प्रोन्नति, कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने, संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने, बिजली कर्मचारियों व पेंशनरों को पूर्व की भांति रियायती बिजली दिए जाने और उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद का पुनर्गठन आदि मांग रखी। वही दूसरी ओर बृहस्पतिवार को सहारनपुर में दो जेई निलंबित कर दिए गए। इसे लेकर विद्युत कर्मचारियों ने धरना स्थल पर निलंबन  करने वाले अधिकारी के चित्र पर जूते मारे।
प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि जो संविदा कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को भी नो वर्क नो पेय के नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
रात से अंधेरे में डूबे मेरठ के कई इलाकेएहड़ताल पर बिजली कर्मचारी
 देर रात लिसाड़ी गेट क्षेत्र और माधवपुरम में ओवर लोड के कारण विद्युत फाल्ट हो गया। जिसके चलते पूरा इलाका अभी तक अंधेरे में है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फाल्ट भी नहीं ठीक हो सका।
 हड़ताल से जिले के सभी 160 बिजलीघरों पर ताला पड़ा हुआ है। फाल्ट होने से शहर में कई जगह बिजली आपूर्ति ठप है। हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में 24 घंटे से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। उपभोक्ता मीटर संबंधी व अन्य विद्युत संबंधी कार्य कराने के लिए परेशान घूमते रहे। कैश काउंटर पर बिल जमा नहीं किए गए और न ही समय से फाल्ट ठीक किए गए।