महान नेता प्रकाशवीर शास्त्री जी की जयंती पर तेल के दीपक प्रज्वलित कर और गगनभेदी नारों से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

महान नेता प्रकाशवीर शास्त्री जी की जयंती पर तेल के दीपक प्रज्वलित कर और गगनभेदी नारों से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

दी न्यूज़ एशिया समाचार सेवा ।

आज 30 दिसंबर 2022 को शाम 6:00 बजे क्रांतिधरा मेरठ के त्यागी छात्रावास में केंद्रीय संघर्ष समिति त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के नेतृत्व तत्वाधान में क्रांतिकारी हिंदी आंदोलन के नायक और निर्दलीय सांसद रहे सर्वप्रथम संसद में 370 धारा हटाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले महान नेता प्रकाशवीर शास्त्री जी की जयंती पर तेल के दीपक प्रज्वलित कर और गगनभेदी नारों से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी इस दौरान कुलदीप त्यागी  विकास त्यागी सुमित त्यागी हर्ष त्यागी आकाश त्यागी सचिन त्यागी सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे  इस दौरान कुलदीप त्यागी ने कहा कि प्रकाशवीर शास्त्री जी भारतीय संस्कृति और सभ्यता को पूर्ण रूप से भारत में स्थापित करने हेतु जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे कई बार देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहने पर अंग्रेजों ने कड़ी यातनाएं दी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के आवास के बराबर में प्रकाशवीर शास्त्री जी का आवास था दोनों में गहरी मित्रता थी और राजनीतिक मंथन हेतु अटल बिहारी वाजपेई जी ने दोनों  आवासों के बीच में दीवार को तुड़वा कर एक रास्ता भी लगवाया था प्रकाशवीर शास्त्री जी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक ऐतिहासिक भाषणों से भारत को गौरवान्वित करते रहे भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए उनकी जीवनी से आज देश के युवाओं को उज्जवल भविष्य और आदर्श राष्ट्र स्थापित करने के लिए बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है साथ ही उनके विचारों को धारण कर एक राष्ट्रभक्त और आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा भी मिलती है